तीन दिनों में चाकूबाजी की यह दूसरी घटना है। यह वारदात सिडनी में चर्च के पास हुई है। 

Sydney second incident of Stabbing: आस्ट्रेलिया के सिडनी में एक बार फिर चाकूबाजी से कई लोग घायल हो गए हैं। तीन दिनों में चाकूबाजी की यह दूसरी घटना है। यह वारदात सिडनी में चर्च में हुई है। बेहद परेशान करने वाले इस वीडियो में पश्चिमी सिडनी के वेकले इलाके में क्राइस्ट द गुड शेफर्ड चर्च में सर्मन के दौरान बिशप मार मारी इमैनुएल को बेरहमी से मारा गया है। किसी नुकीले चीज से बिशप पर हमलावर ने वार किया। वह तुंरत वहीं गिर जाते हैं। दो दिन पहले ही सिडनी में एक भयानक चाकूबाजी में छह दूकानदारों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पश्चिमी सिडनी के वेकले इलाके में क्राइस्ट द गुड शेफर्ड चर्च में धर्मोपदेश देते बिशप मार मारी इमैनुएल को चाकू मारने की वारदात सोमवार शाम करीब सात बजे की है। घटना के बाद मौका पर भगदड़ मच गई। रिपोर्टों से पता चलता है कि बिशप इमैनुएल पर पेन से वार किया गया और उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Scroll to load tweet…

बिशप पर हमला करने वाले को चर्च में मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस के आने तक लोग हमलावर को पकड़े रखे। सूचना पर चर्च में पहुंची पुलिस ने हमलावर को अरेस्ट कर लिया।

वीडियो के अनुसार, बिशप इमैनुएल चर्च में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति बेहद शांत तरीके से उनके पास पहुंचता है। इसके बाद अचानक से किसी नुकीली चीज से उनके मुंह और गर्दन पर वार करता है। देखते ही देखते बिशप नीचे जमीन पर गिर पड़ते हैं। भीड़ चीखते हुए इधर-उधर भागती है। कुछ लोग तत्काल उस हमलावार पर काबू करने की कोशिश करते हैं और उसे पकड़ लेते हैं। उधर, नीचे गिरे बिशफ को चर्च के लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें:

बुरे फंसे बीजेपी सांसद रवि किशन: एक महिला ने फिल्म अभिनेता को बताया पति, दोनों से बेटी होने का किया दावा