ताइवान ने चीन के दावों को झूठा बताते हुए कहा कि चीन ने कभी ताइवान पर शासन नहीं किया। साथ ही, ताइवान ने जहाज में लगी आग बुझाने में मदद के लिए भारत का आभार व्यक्त किया।

China Taiwan Dispute: ताइवान ने चीन को साफ और कड़ा जवाब दिया है। भारत स्थित ताइवान के दूतावास ने X पर पोस्ट कर कहा कि ताइवान कभी भी चीन के अधिकार में नहीं रहा। दूतावास ने लिखा, "चीनी दूतावास का दावा झूठा और बेतुका है। हम इस बात को दोहराते हैं कि आरओसी (ताइवान) और पीआरसी (चीन) एक दूसरे के अधीन नहीं हैं। चीन ने कभी भी ताइवान पर शासन नहीं किया है। केवल ताइवान की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को ही अपने लोगों का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार है।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ताइवान ने सामान ढोने वाले जहाज वान हाई 503 में लगी आग बुझाने के लिए भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल द्वारा चलाए गए अभियान के लिए भारत का आभार जताया। दूतावास ने X पर पोस्ट किया, "ताइवान सरकार भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल द्वारा वान हाई 503 हादसे को लेकर किए गए त्वरित बचाव अभियान के लिए आभारी है। हम लापता चालक दल के सदस्यों की सुरक्षित वापसी और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

Scroll to load tweet…

जहाज वान हाई 503 में लगी आग, बुझाने में जुटे हैं तटरक्षक बल के जवान

सिंगापुर के झंडे वाले कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 के अंदरूनी डेक में आग लगी हुई है। यह आग केरल के तट पर 9 जून को लगी थी। तीन दिन बाद भी आग पूरी तरह नहीं बुझाई जा सकी है। जहाज में एक लाख मीट्रिक टन से अधिक ईंधन और खतरनाक सामग्री है। यह जहाज केरल के बेयपोर से लगभग 42 समुद्री मील दूर है। यह भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर है।