अमेरिका के टेक्सास के एलन ईस्ट सेंटर में गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) पर 10 हजार लोगों ने एक साथ भगवद गीता (Bhagavad Gita) का पाठ किया।

टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास में गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के अवसर पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमेरिका में यह पहली बार हुआ कि 10 हजार लोगों ने एक साथ भगवद गीता (Bhagavad Gita) का पाठ किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

एलन ईस्ट सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए खास तैयारी की गई थी। मंच पर लगी बड़ी स्कीन पर महाभारत का वह दृश्य दिख रहा था, जिसमें भगवान विष्णु अर्जुन को गीता का ज्ञान देते हैं। गीता पाठ के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे शामिल हुए। इसके साथ ही महिलाओं ने भी गीता पाठ किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन योग संगीता ट्रस्ट अमेरिका और एसजीएस गीता फाउंडेशन द्वारा किया गया था। यह भगवद गीता पारायण यज्ञ अमेरिका में अपनी तरह का पहला आयोजन था।