अलकायदा से जुड़े समूह अंसारुल इस्लाम के आतंकियों ने भारी हथियारों के साथ बल की मालियन बटालियन पर रविवार और सोमवार को हमला किया।

बमाको(Mali). माली में आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़े समूहों ने सैन्य शिविरों पर हमला किया, जिसमें कम से कम 16 सैनिक मारे गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्षेत्रीय जी 5 साहेल फोर्स के कमांडर नाइजर जनरल ऊमारोउ नामातोउ गाजमा ने मंगलवार को बताया कि अलकायदा से जुड़े समूह अंसारुल इस्लाम के आतंकियों ने भारी हथियारों के साथ बल की मालियन बटालियन पर रविवार और सोमवार को हमला किया। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि उसने 12 सैनिकों के शव देखे। माली सरकार ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि भारी मात्रा में हथियारों को नुकसान पहुंचा है।

वहीं मोंडोरो निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने माली के एक अन्य सैन्य शिविर पर उसी रात हमला किया और चार लोगों की हत्या कर दी, जिनमें दो नागरिक शामिल हैं।


[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]