जापान की बेहद खूबसूरत राजकुमारी माको को एक डर सता रहा है, जिस कारण उन्होंने एक बार फिर शादी करने की योजना को टाल दिया है। साल 2017 में खबर आई कि 28 वर्षीय राजकुमारी माको शादी करने जा रही हैं,

टोकियो. जापान की बेहद खूबसूरत राजकुमारी माको को एक डर सता रहा है, जिस कारण उन्होंने एक बार फिर शादी करने की योजना को टाल दिया है। साल 2017 में खबर आई कि 28 वर्षीय राजकुमारी माको शादी करने जा रही हैं, लेकिन ऐन वक्त पर उन्हें अपनी योजना को टालना पड़ा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जापान की राजकुमारी माको देश के एक आम नागरिक केई कोमुरो से प्यार करती हैं। कोमुरो जापान के समुद्री तटों पर पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करते हैं। जापान के सम्राट रहे अकीहितो की पोती और वर्तमान सम्राट नरुहितो की भतीजी राजकुमारी माको केई कोमुरो से प्रेम विवाह करना चाहती हैं, लेकिन एक डर के चलते दूसरी बार उन्हें अपनी योजना को टालना पड़ा है। 

शादी के बाद खत्म हो जाएगा शाही जीवन 
राजकुमारी के शादी को टालने के पीछे की वजह उनके राजघराने से जुड़ी हुई है। दरअसल, अगर राजकुमारी माको अपने प्रेमी केई कोमुरो से शादी कर लेती हैं तो उन्हें राजकुमारी की पदवी को लौटाना पड़ेगा। राजघराने के नियमों के मुताबिक, राजघराने का कोई व्यक्ति अगर बाहरी व्यक्ति से शादी करता है तो उसे बाकी की जिंदगी एक आम जापानी की तरह बितानी पड़ती है। वहीं, केई कोमुरो एक आम नागरिक हैं और अगर राजुकमारी माको उनसे शादी करती हैं तो उनकी जिंदगी आम नागरिक की तरह हो जाएगी। कोमुरो को लेकर बताया गया है कि वह स्कीईंग, वायलिन बजाने और कुकिंग के शौकीन हैं। समुद्र तटों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वह बतौर 'प्रिंस ऑफ द सी' काम करते हैं। वर्तमान में कामुरो एक लॉ कंपनी में कार्यरत हैं। 

पदवी गंवाने का सता रहा डर 

राजुकमारी माको को अपनी पदवी गंवाने का डर सता रहा है, इस कारण ना ही वह कोमुरो से अलग हो रही हैं और ना ही शादी कर पा रही हैं। हालांकि, शादी को टालने के बाद भी अभी तक उन्होंने यह नहीं बताया है कि अब शादी कब होने वाली है। राजुकमारी ने कहा कि फिलहाल भविष्य को लेकर कुछ कहना जल्दबाजी होगा। माको ने कहा कि हमारे लिए दिलों के सम्मान और जिंदगी जीने के लिए शादी एक आवश्यक विकल्प है। उन्होंने कहा, हम दोनों एक दूसरे से अलग नहीं हो सकते हैं और बुरे समय में एक दूसरे को सहारा दे सकते हैं। 

सालों तक छिपाकर रखा प्यार
राजकुमारी माको को लेकर बताया गया है कि उनके प्रेमी केई कोमुरो ने दिसंबर 2013 में एक डिनर के दौरान उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया। दोनों ने अपने प्यार को लंबे समय तक छिपाकर रखा। फिर राजकुमारी ब्रिटेन में पढ़ाई करने चली गई। साल 2017 में माको ने एलान किया कि वह नवंबर 2018 में शादी करने वाली हैं, लेकिन इस महीने उन्होंने शादी को 2020 तक के लिए स्थगित कर दिया है। राजुकमारी के पिता का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि उनकी बेटी शादी करेंगी या नहीं।