टिकटॉक एक महीने के प्रतिबंध के बाद अमेरिका के Google Play Store और ऐपल के ऐप स्टोर पर फिर से लौट आया है।

TikTok एक महीने के प्रतिबंध के बाद अमेरिका के Google Play Store और Apple App Store पर फिर से लौट आया है। प्राइवेसी और सिक्योरिटी कारणों से इस शॉर्ट वीडियो ऐप को पहले हटा दिया गया था। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने TikTok के प्रतिबंध को रोकते हुए 5 अप्रैल तक की छूट दी है। पिछले महीने TikTok को अमेरिका में बैन कर दिया गया था, लेकिन बाद में ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर इसे 75 दिनों की अस्थायी छूट दे दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

TikTok पर 170 मिलियन से अधिक यूजर्स एक्‍ट‍िव

अमेरिकी कानून के मुताबिक, TikTok को स्थायी रूप से बैन से तभी राहत मिलेगी जब इसका मालिकाना हक किसी और के पास चला जाएगा। बाइडन प्रशासन ने पहले चीन पर आरोप लगाया था कि वह TikTok का इस्तेमाल जासूसी के लिए कर सकता है, हालांकि चीन और TikTok दोनों ने इन आरोपों को खारिज किया है। अमेरिका में TikTok के 170 मिलियन से अधिक एक्‍ट‍िव यूजर्स हैं।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने गर्मजोशी से किया मोदी का स्वागत, प्रधानमंत्री को दिया ये खास तोहफा

TikTok के प्रतिबंध पर 75 दिनों की अस्थायी रोक

ट्रंप भी अपने पहले कार्यकाल के दौरान TikTok पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में रहे थे, लेकिन अब इसे अस्थायी छूट मिल गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही TikTok के प्रतिबंध पर 75 दिनों की अस्थायी रोक लगा दी हो, लेकिन इसके मालिकाना हक को लेकर अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, TikTok और एक अमेरिकी कंपनी के बीच अधिग्रहण को लेकर बातचीत जारी है, और इस समझौते की निगरानी के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। अब इन सबके बीच बड़ा सवाल ये है कि क्या TikTok हमेशा के लिए बैन से बच पाएगा, या अमेरिकी कंपनी इसे खरीदकर संचालन जारी रखेगी? इसका फैसला आने वाले में अभी वक्त लग सकता है।