पूर्वी अफगानिस्तान में मंगलवार सुबह एक वाहन के बम की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि विस्फोट पूर्वी प्रांत खोस्त में हुआ।    

काबुल. पूर्वी अफगानिस्तान में मंगलवार सुबह एक वाहन के बम की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि विस्फोट पूर्वी प्रांत खोस्त में हुआ। विस्फोट में तीन बच्चे, दो महिलाएं और पांच आदमी मारे गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हमले की अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन रहीमी का कहना है कि तालिबान लगातार देश में अफगान सुरक्षा बलों और सरकारी अधिकारियों को सड़क किनारे बम लगा कर निशाना बना रहा है। ऐसे हमलों में बड़ी संख्या में नागरिक मारे गए हैं।

तालिबान का इस्लामिक स्टेट समूह के साथ लगभग आधे देश पर नियंत्रण है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।) 

(फाइल फोटो)