ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन को नुकसान पहुंचाने के लिए विदेशी ताकतों का इस्तेमाल कर अपने पद की शपथ का उल्लंघन किया।

न्यूयॉर्क. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उनके खिलाफ प्रतिनिधि सभा में महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने के लिए पेश किए गए आधार को ‘‘मजाक’’ करार दिया है। ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन को नुकसान पहुंचाने के लिए विदेशी ताकतों का इस्तेमाल कर अपने पद की शपथ का उल्लंघन किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष ने यह कहा था ट्रम्प के खिलाफ
प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा था, ‘‘ट्रम्प के कार्यकाल की कार्रवाइयां, राष्ट्रपति के उनके पद की शपथ के प्रति बईमानी, हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन और हमारे चुनाव की अखंडता के साथ विश्वासघात को दर्शाती है।’’

यह है ट्रम्प पर आरोप
ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बाइडेन के खिलाफ जांच करने की बार-बार अपील करके अपने पद का दुरुपयोग किया। उन्होंने आधिकारिक महाभियोग जांच शुरू करने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘वे मेरे पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं। यह सूचना (महाभियोग की जांच का आधार) देखने पर ‘मजाक’ लगती है।’

महाभियोग किसिलए : ट्रम्प
उन्होंने कहा, ‘‘महाभियोग, किसलिए? क्योंकि आपकी किसी से अच्छी बैठक या फोन पर अच्छी बातचीत हुई है? ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन पर कोई दबाव नहीं बनाया। जेलेंस्की ने भी यही दावा किया है। कमी और नौकरियों, वेतन एवं अवसरों को लेकर निराशा बढ़ना है।"