मिच मैककॉनेल ने जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग मामले की सुनवाई सीनेट 21 जनवरी को शुरू कर सकती है।

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग मामले की सुनवाई सीनेट 21 जनवरी को शुरू कर सकता है। यह जानकारी सीनेट में बहुमत दल के नेता मिच मैककॉनेल ने दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पैलोसी के बुधवार को मतदान करने और महाभियोग की सुनवाई के प्रस्ताव को सीनेट के पास भेजने की बात कही थी जिसके बाद मैककोनेल का यह बयान आया है।

अमेरिका की 435 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी के पास बहुमत है।

मिच मैककॉनेल ने पत्रकारों से कहा, ''सदन कल हमें महाभियोग प्रस्ताव भेज सकता है। इसके बाद सीनेट आगे के कदम उठाएगा, जिससे अगले मंगलवार को वास्तविक सुनवाई शुरू की जाएगी।'' इससे पहले चीफ जस्टिस इस सप्ताह ज्यूरी के सदस्यों के तौर पर सीनेटरों को शपथ दिलाएंगे।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर में निम्न सदन ने ट्रम्प पर यूक्रेन के नवनिर्वाचित नेता पर डेमोक्रेटिक नेता के खिलाफ जांच शुरू करने के लिए अपनी सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाकर महाभियोग प्रस्ताव पारित किया था। ट्रम्प ने हालांकि इन आरोपों का खंडन किया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)