यूरोपियन-मेडिटेरेनियन भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया था।

Turkiye earthquake: तुर्किए में एक बार फिर भूकंप के झटके महससू किए गए हैं। शनिवार को मध्य तुर्किए में रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया था। EMSC के अनुसार, पिछले 66 घंटों में मध्य तुर्की में महसूस किया गया यह 37वां भूकंप है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शनिवार को आया भूकंप, तुर्किए में पूर्व में आए भयंकर भूंकप से मची तबाही के कुछ हफ्तों बाद आया है। हफ्तों पूर्व आए भूकंप में 50 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं और लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। हालांकि, तुर्किए भूकंप से आई तबाही के बाद पुनर्निर्माण की ओर अग्रसर है। घरों के पुनर्निर्माण का काम शुरू है। दुनिया भर से मदद पहुंच रहा है। हजारों वालंटियर्स यहां मदद में लगे हुए हैं।

मरने वालों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी

6 फरवरी को आए भीषण भूकंप में 5,20,000 अपार्टमेंट्स वाली 1,60,000 से अधिक इमारतें ढह गईं। इस विनाशकारी भूकंप की वजह से तुर्की और पड़ोसी सीरिया में हजारों लोग मारे गए थे। डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (एएफएडी) के अनुसार, तुर्की में भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या शुक्रवार रात बढ़कर 44,218 हो गई। सीरिया के 5,914 के आंकड़ों के साथ दोनों देशों में मौतों की कुल संख्या 50,000 से ऊपर हो गई है।

एक साल के भीतर पुनर्निर्माण काम हो जाएगा पूरा

राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने कहा कि एक साल के भीतर क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण काम पूरा कर लिया जाएगा। तुर्किए में एक अधिकारी ने बताया कि कई परियोजनाओं के लिए टेंडर और अनुबंध किए जा चुके हैं। प्रक्रिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, बेघर हुए लोगों के लिए टेंट भेजे जा रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, सरकार की प्रारंभिक योजना अब 15 अरब डॉलर की लागत से 2,00,000 अपार्टमेंट और 70,000 गांव के घर बनाने की है। यूएनडीपी ने कहा कि विनाशकारी भूकंप ने 1.5 मिलियन से अधिक लोगों को बेघर कर दिया है, इससे कम से कम 5,00,000 नए घरों की जरूरत है।