यूक्रेन के आम लोग रूसी सैनिकों से खून का बदला अलग-अलग तरीकों से ले रहे हैं। वे रूसी सैनिकों को शराब और खाना दे रहे हैं, लेकिन जहर मिलाकर। पूर्वी यूक्रेन के इजियम में एक ऐसे ही मामले में रूस के दो सैनिकों की मौत हो गई और 28 अस्पताल पहुंच गए। 500 से अधिक सैनिक जहरीला शराब पीने के चलते बीमार हो गए हैं।

कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले (Russia Ukraine War) का आज 39वां दिन है। रूस द्वारा किए गए हमले के चलते यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है। रूसी सैनिकों द्वारा यूक्रेन के आम लोगों की भी हत्या किए जाने की खबरें सामने आई हैं। इस बीच यूक्रेन के आम लोग भी रूसी सैनिकों से बदला ले रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक ऐसे ही मामले में खाने की लालच में दो रूसी सैनिक की मौत हो गई और 28 को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इन सैनिकों ने स्थानीय लोगों से पेस्ट्री लेकर खाया था। रूसी सैनिकों से बदला लेने के लिए आम लोगों ने पेस्ट्री में जहर मिला दिया था। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार खार्किव के पास नागरिकों द्वारा पेश किए गए पेस्ट्री व्यंजनों द्वारा जहर दिए जाने के बाद यह घटना हुई।

जहरीला शराब पीने से 500 से अधिक बीमार
तीसरे मोटर राइफल डिवीजन के दो सैनिकों की मौत जहर से भरे बन्स खाने के चलते हो गई। इजियम में नागरिकों द्वारा आक्रमणकारियों को जहरीले उपहार दिए जाने के बाद अन्य 28 सैनिक अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर है। इसके साथ ही 500 से अधिक रूसी सैनिकों को जहरीली शराब पीने के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

यूक्रेन की एक खुफिया एजेंसी ने दावा किया है कि खार्किव के पास रूसी सैनिकों की यूक्रेन के नागरिकों द्वारा उन्हें 'उपहार' के रूप में दिए गए जहरीले बन्स खाने के बाद मौत हो गई। इजियम के नागरिकों द्वारा परोसे जाने वाले व्यंजनों को खाने के तुरंत बाद तीसरे मोटर राइफल डिवीजन के दो सैनिकों की मौत हो गई। यूक्रेन के मुख्य खुफिया निदेशालय द्वारा यह जानकारी दी गई है। नागरिकों द्वारा दी गई जहरीली शराब पीने के बाद कई सौ अन्य रूसी सैनिकों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

रूस ने सैनिकों से कहा- स्थानीय लोगों से नहीं लें खाना
खुफिया निदेशालय ने बताया है कि यूक्रेनी लोग सभी उपलब्ध साधनों से कब्जाधारियों का विरोध कर रहे हैं। इजियम जिले (खार्किव क्षेत्र) के स्थानीय निवासियों ने रूसी संघ के तीसरे मोटराइज्ड राइफल डिवीजन के सैनिकों का जहरीले पेस्ट्री से 'इलाज' किया है। इन घटनाओं के सामने आने के बाद रूस ने अपने सैनिकों को हिदायद दी है कि आम लोगों से खाना या पीने का सामान नहीं लें। 

यह भी पढ़ें- यूक्रेन के सबसे बड़े कालासागर बंदरगाह पर रूस का मिसाइल अटैक, मीलों दूर तक दिखीं आग की लपटें

बता दें कि रूस ने डोनबास क्षेत्र में लड़ाई पर फोकस किया है। रूस युद्ध के छह हफ्तों में कीव को घेरने में विफल रहा है। इजियम रूस के लिए रणनीतिक महत्व का शहर है। यह सैनिकों को डोनबास में निरंतर हमलों के लिए एक आधार के रूप में उपयोग करने की अनुमति देगा। इस शहर पर नियंत्रण रूसियों को डोनबास क्षेत्र में आगे दक्षिण में लड़ने वाले बलों के साथ समन्वय करने और पूर्वी मोर्चे को विभाजित करने और उत्तर में लड़ने वालों से यूक्रेन की दक्षिणी सेना को अलग करने की अनुमति देगा।

यह भी पढ़ें- गली में पड़ी थी इस हाल में 20 लाशें, तबाह हो चुके शहर में लाशों की कहानी जानकर कोई भी हो जाएगा शाक्ड