सोशल मीडिया पर यूके पुलिस टीम के एक प्रवक्ता ने घटना की सच्चाई बताने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उसने बताने की कोशिश की है कि, ये कोई अप्रैल फूल वाला मजाक नहीं है।

 ब्रिटेन की चिड़िया। कहते हैं कि भगवान ने दुनिया में ऐसे-ऐसे जीवों को जन्म दिया है, जो अपने नायाब अंदाज से इंसानों को भी मात दे देते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा ब्रिटेन में देखने को मिला, जहां एक पुलिस कर्मी चिड़िया के हरकत से चकमा खा गया। बिसेस्टर में टेम्स वैली पुलिस स्टेशन के अधिकारी को एक ऐसी चिड़िया दिखी, जो हू-ब-हू पुलिस की गाड़ी में लगे सायरन का आवाज निकालती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार चिड़िया ने इतनी बेहतरीन ढंग से आवाज निकाली की पुलिस अधिकारियों को भ्रम हो गया कि कहीं आस-पास में पुलिस की गाड़ी गश्ती कर रही है।

सोशल मीडिया पर यूके पुलिस टीम के एक प्रवक्ता ने घटना की सच्चाई बताने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उसने बताने की कोशिश की है कि, ये कोई अप्रैल फूल वाला मजाक नहीं है। एक्स पर टेम्स वैली पुलिस की पोस्ट से पता चला कि चिड़िया पुलिस की गाड़ी के आवाज को बेहद सटीक तरीके से निकाल रही है। सोशल मीडिया यूजर ने बताया कि जो पक्षी सायरन की आवाज निकाल रही है, उसे स्टारलिंग्स कहते हैं।

ये अपने असाधारण नकल करने के तरीके के लिए फेमस है। इसकी छोटी पूंछ होती है, तीकोन पंख होते हैं और नुकीले चोंच होते हैं। सर्दियों में इस पक्षी के पंखों में सफेद धब्बे और गर्मियों में गहरे हो जाते हैं।

Scroll to load tweet…

स्टारलिंग्स पक्षी की विशेषता

स्टारलिंग्स का सांइटिफिक नाम स्टर्नस वल्गारिस है। ये आमतौर पर यूरोप, एशिया और उत्तरी अफ्रीका में पाए जाते हैं। इसके अलावा उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित दुनिया के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिलते हैं। इनमें दूसरी तरह की आवाज निकालने की गजब की क्षमता होती है। ये आदमियों की भी आवाज बेहतरीन ढंग से निकाल लेती हैं। इनका व्यवहार आक्रामक होता है।

ये भी पढ़ें: इजरायल-हमास युद्ध: इजरायली हमले के बाद अब ऐसे हो सकती है गाजा के लोग की मौत, UN ने जताई चिंता