Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Ukraine Russia conflict) शुरू हुए करीब दो महीने होने को हैं। तब से अब तक वहां कई दिल दहलाने वाली खबरें सामने आई हैं। मगर एक खबर ने इन दिनों सभी को शर्मसार  कर रखा है। दरअसल, रूसी सैनिकों ने एक नाबालिग लड़की से रेप किया, जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई है।

Ukraine Russia Conflict: यूक्रेन से रूसी सैनिकों की दिल दहलाने वाली, शर्मनाक और घिनौनी करतूत सामने आई है। यहां कुछ रूसी सैनिकों ने 14 साल की यूक्रेनियन बच्ची से रेप किया। लड़की अब प्रेग्नेंट है। जिस उम्र में इस लड़की को पढ़ना-लिखना चाहिए। खेलना-कूदना चाहिए। घूमना-फिरना चाहिए। उस उम्र में वह अजीब सी कश्मकश में जी रही है। वह यह सोच रही है क्या उसे बच्चे को जन्म देना चाहिए या नहीं। बाद में बच्चे और उसका खुद का भविष्य क्या होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब रूसी सैनिकों की ओर से यूक्रेन की बच्चियों, लड़कियों, युवतियों और महिलाओं पर की जा रही ज्यादतियों की खबर सामने आई है। यह वहां लगातार चल रहा है। मगर एक नाबालिग लड़की से रेप और फिर उसका प्रेग्नेंट हो जाना सभी को शर्मसार कर रहा है। 

Scroll to load tweet…

अबॉर्शन कराया तो फिर कभी मां नहीं बन पाएगी 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों ने लड़की की उम्र को देखते हुए उसे अबॉार्शन कराने की सलाह दी है। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों ने लड़की से बच्चे को जन्म देने के लिए भी कहा है। इन डॉक्टरों का मानना है कि यदि लड़की ने अबॉर्शन कराया तो भविष्य में वह कभी मां नहीं बन पाएगी। लड़की अब बच्चे को जन्म देना चाहती है। 

Scroll to load tweet…

अब तक कई और लड़कियां प्रेग्नेंट हो चुकी हैं 
हालांकि, यह लड़की बेहद सदमे में है। मनोवैज्ञानिक एक्सपर्ट उसकी मदद कर रहे और शांत रखने की कोशिश कर रहे। यह बेहद शर्मनाक है कि इस युद्ध में रूसी सैनिकों ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को नहीं बख्शा है। साइकोलॉजिस्ट ऑलेक्जेंड्रा के मुताबिक, वह इन दिनों 14 से 18 साल तक की उम्र के बीच की लड़कियों की मदद कर रही है। ये सभी पांचों लड़कियां रूसी सैनिकों द्वारा किए गए रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

अभी तो महंगाई शुरू हुई है! रूस-यूक्रेन युद्ध नहीं रूका तो दुनिया में आएगा अकाल

बीयर पीने वालों आप भी मनाइए रूस और यूक्रेन का युद्ध जल्दी निपट जाए, वरना

गरीब पिता की मजबूरी! एंबुलेंस ने मांगी मोटी रकम तो बाइक पर 90 किमी ले गया बेटे का शव