Russia ukraine tension : यूएन के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक द्वारा जारी एक बयान में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान मिन्स्क समझौतों के अनुसार करने की अपील की है। इस संकल्प को यूएन की सुरक्षा परिषद का समर्थन मिला था। 

न्यूयॉर्क। रूस (Russia) द्वारा यूक्रेन (Ukraine) के डोनेटस्क और लुहान्स्क को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने के निर्णय को संयुक्त राष्ट्र (UN) ने रूस का गलत कदम बताया है। संयुक्त राष्ट के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि यह निर्णय यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का उल्लंघन है और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। यूएन के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक द्वारा जारी एक बयान में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान मिन्स्क समझौतों के अनुसार करने की अपील की है। इस संकल्प को यूएन की सुरक्षा परिषद का समर्थन मिला था।इससे पहले रूस (Russia) द्वारा पूर्वी यूक्रेन (estern Ukraine) के अलगाववादी क्षेत्रों को अलग देश के रूप में स्वतंत्र मान्यता देने पर नाटो देशों (NATO) ने रूस पर सख्त प्रतिबंध की बात कही थी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी मास्को पर नए प्रतिबंधों का आदेश दिए हैं। यह प्रतिबंध, पुतिन द्वारा मान्यता प्राप्त यूक्रेन के दो अलगाववादी क्षेत्रों में नए निवेश, व्यापार और वित्तपोषण पर रोक लगाएंगे। 

यह भी पढ़ेंरूस ने दी पूर्वी यूक्रेन अलगाववादी गणराज्यों Donetsk और Lugansk को दो स्वतंत्र देशों के रूप में मान्यता

यूक्रेन की सीमा पर बढ़ रहा रूसी सैनिकों का जमावड़ा 
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच भारी गोलीबारी और सीमाओं पर रूसी सैनिकों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। यूएन के महासचिव ने दोनों पक्षों को तत्काल लड़ाई खत्म करने और नागरिकों के लिए बुनियादी ढांचा बेहतर करने को कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्रवाई और बयानों को रोकने के लिए अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि यह यूक्रेन और उसके आसपास खतरनाक स्थिति को और बढ़ा सकते हैं। 

यह भी पढ़ेंइस्तेमाल गद्दे-कारपेट के नाम पर Britain से आयात हो रहा था Biowaste और मानव शरीर के अंग, ऐसे हुआ खुलासा

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूएन प्रमुख ने रद्द की कांगो की यात्रा 
दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र यूक्रेन की संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करता है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख कांगो की आधिकारिक यात्रा करने की योजना बना रहे थे, लेकिन यूक्रेन में बिगड़ते हालात को देखते हुए उन्होंने यह यात्रा रद्द कर दी है। 

भारत ने कहा– बातचीत से निकालें हल 
बढ़ते तनाव के बीच भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की विशेष बैठक में दोनों देशों को संयम बरतने और सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के लिए राजनयिक प्रयासों को तेज करने की आवश्यकता पर जोर दिया। 
यूक्रेन में हो रहे ताजा घटनाक्रम को लेकर यूएनएससी (UNSC) ब्रीफिंग में बोलते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि रूस के साथ यूक्रेन की सीमा पर तनाव बढ़ने से क्षेत्र की शांति और सुरक्षा कमजोर हो सकती है। इसलिए दोनों तरफ से संयम बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सबसे पहली प्राथमिकता सभी देशों के वैध सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए तनाव को कम करना है। भारतीय प्रतिनिधि ने इस बात पर जोर दिया कि इस मुद्दे को कूटनीतिक बातचीत के जरिए ही सुलझाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें पूर्वी यूक्रेन को दो देशों में रूस के मान्यता के बाद USA ने लगाए कई प्रतिबंध, UNSC की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई