अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय न्यूयार्क में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी इस योग समारोह की अध्यक्षता की है।

न्यूयार्क। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय न्यूयार्क में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी इस योग समारोह की अध्यक्षता की। पीएम मोदी के साथ 135 देशों के प्रतिनिधियों सहित एक हजार से अधिक वीवीआईपी ने योग करके विश्व रिकॉर्ड बनाया। योग समारोह का आयोजन यूएन हेडक्वार्टर के नार्थ लॉन में किया गया। यहां महात्मा गांधी की बड़ी प्रतिमा स्थापित है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

योग जीवन का मार्ग है: मोदी

यूएन में आयोजित योग समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग की सबसे अच्छी बात है कि यह कहीं भी किया जा सकता है। इसे कोई भी कर सकता है। ये सभी संस्कृतियों के लिए है। योग भारत से आता है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह भी जीवंत और गतिशील है। योग जिंदगी जीने का तरीका है। यह प्रकृति से सबको जोड़ता है। योग में दुनिया को निरोग रखने की ताकत है। योग जीवन का मार्ग है। योग खुद के साथ और दुनिया के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रहने का तरीका सीखाता है। 

Scroll to load tweet…

एक हजार से अधिक लोगों ने किया योग

कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत और अध्यक्षता कर रहे पीएम मोदी के संबोधन के बाद योगा सेशन का शुभारंभ किया गया। इसके बाद योग प्रशिक्षिका और उनके छह युवा साथियों ने लोगों को योगभ्यास कराया। इसके पहले पीएम मोदी ने महात्मा गाधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इन विशिष्ट हस्तियों ने किया योग

संयुक्त राष्ट्र हेडक्वार्टर न्यूयार्क में पीएम नरेंद्र मोदी ने इस योग समारोह की अध्यक्षता की। योग करने के लिए यहां 135 देशों के प्रतिनिधि व राजनयिक मौजूद रहे। यूएन हेडक्वार्टर पर योग समारोह में दुनिया में संयुक्त राष्ट्र के पदाधिकारी, दुनिया के विभिन्न देशों के प्रतिनिधि, राजनयिक के अलावा न्यू यार्क के मेयर सहित तमाम क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां शामिल रहीं। यूएन के इस प्रोग्राम में कौन-कौन हस्तियां प्रमुख रूप से सम्मिलित हुईं आईए उनके बारे में जानते हैं...देखिए लिस्ट