संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान को राइट टू रिप्लाई के तहत करारा जवाब दिया। UN में पाकिस्तान की बोलती बंद करने वाली पहली सचिव विदिशा मैत्रा भारतीय विदेश सेवा के 2009 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने पाक पीएम इमरान खान द्वारा UN के मंच का गलत इस्तेमाल करने की बात कही साथ ही कहा कि इमरान खान का भाषण नफरत से भरा है।

नई दिल्ली. संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान को राइट टू रिप्लाई के तहत करारा जवाब दिया। UN में पाकिस्तान की बोलती बंद करने वाली पहली सचिव विदिशा मैत्रा भारतीय विदेश सेवा के 2009 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने पाक पीएम इमरान खान द्वारा UN के मंच का गलत इस्तेमाल करने की बात कही साथ ही कहा कि इमरान खान का भाषण नफरत से भरा है। विदिशा मैत्रा ने इमरान को भारत के आंतरिक मसलों से दूर रहने की हिदायत दी। उन्‍होंने कहा, 'भारत के नागरिकों को किसी और की जरूरत नहीं जो उनकी तरफ से बोले। कम से कम उनकी तो बिल्‍कुल नहीं जिन्‍होंने नफरत की विचारधारा से आतंकवाद की इंडस्‍ट्री बनाई है।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये हैं हैं IFS विदिशा मैत्रा
आपको बता दें कि विद‍िशा मैत्रा भारतीय विदेश सेवा के 2009 बैच की अधिकारी हैं। 2008 में उन्‍होंने सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास की थी। जिसमें उनकी ऑल इंडिया में 39वीं रैंक थी। 2009 में उन्‍हें विदेश मंत्रालय से 'बेस्‍ट ऑफिसर ट्रेनी' का गोल्‍ड मेडल मिला था। 

मैत्रा का जिम्‍मा संयुक्‍त राष्‍ट्र की सुरक्षा परिषद से जुड़ा
जानकारी के अनुसार वे UN में भारतीय मिशन की सबसे जूनियर सदस्‍य हैं। प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा का जिम्‍मा संयुक्‍त राष्‍ट्र की सुरक्षा परिषद से जुड़ा है। वह UN में सुरक्षा काउंसिल सुधार, सुरक्षा काउंसिल (पड़ोस/क्षेत्रीय मुद्दे) से जुड़े मामले देखती हैं। इसके अलावा विदिशा की स्‍पेशल पॉलिटिकल मिशंस में भी अहम भूमिका रहती है। गुटनिरपेक्ष देशों से कोऑर्डिनेट करने के साथ-साथ विदिशा मैत्रा पर शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) को देखने की भी जिम्‍मेदारी है। यूनिवर्सिटी/कॉलेजेस से कोऑर्डिनेट करना भी उनकी जॉब प्रोफाइल का एक हिस्‍सा है।