पाकिस्तान में अहले सुन्नत वल जमात के आतंकी लीडर बिलाल मुर्शीद को अज्ञात ने गोली मार दी है, इससे बिलाल गंभीर घायल हो गया है। हाल फिलहाल में पाकिस्तान में कई आतंकियों को गोली मारी गई है। 

Pakistan Terrorist. अहले वल जमात के आतंकी लीडर बिलाल मुर्शीद को किसी अज्ञात ने गोली मारी दी है, जिससे वह गंभीर तौर पर घायल हो गया है। यह घटना पाकिस्तान के कराची शहर की है। हाल-फिलहाल पाकिस्तान में कई ऐसे आतंकियों की गोली मारकर हत्या कर दी है। दो दिन पहले भी आतंकी को गोली मारी गई थी। भारत के कई मोस्ट वांटेड आतंकियों को पाकिस्तान में धराशायी किया जा रहा है। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आ पाया है कि आखिर इन हत्याओं की वजह क्या है और इसके पीछे कौन है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

5 दिसंबर को खालिस्तानी आतंकी की मौत

खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे की मौत पाकिस्तान में हो गई। वह जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोडे की मौत दो दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने से हुआ। इस्लामाबाद। खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे की मौत दो दिसंबर को पाकिस्तान में हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोडे को दिल का दौड़ा पड़ा था। वह खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा था।

Scroll to load tweet…

मौलाना शेर बहादुर को मारी गई गोली

दो दिन पहले ही पाकिस्तान के पेशावर में जैश-ए-मोहम्मद के सपोर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जैश-ए-मोहम्मद के लीडर मौलाना मसूद अजहर के करीबी मौलाना रहीमुल्लाह तारिक को भी कुछ दिन पहले इसी तरह से मौत के घाट उतार दिया गया था। यह हत्याएं अज्ञात द्वारा की जा रही हैं और पाकिस्तान पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

पाकिस्तान में रहस्यमयी हत्याएं

पाकिस्तान में बैठे कई आतंकवादियों और आतंकी संगठनों से सपोर्टर्स की हत्याएं हो चुकी हैं। ताजा नाम मौलाना शेर बहादुर का जुड़ा है, जो कि जैश-ए-मोहम्मद के सपोर्टर रहे। ताजा रिपोर्ट है कि शेर बहादुर की हत्या पेशावर के खैबर पख्तूनवा में कर दी गई है। जैश के एक और आतंकी यूनूस खान जो कि आतंकी संगठन के लिए भर्तियां करता था, उसे भी गोली मारी गई है। यह घटनाए मौलाना मसूद अजहर के करीबी मौलाना रहीमुल्लाह की हत्या के कुछ ही दिन बाद सामने आई हैं। 

यह भी पढ़ें

Watch Video:पाकिस्तान में तड़तड़ाई गोलियां, आतंकी सपोर्टर मौलाना शेर बहादुर का सीना छलनी