अमेरिका के अलबामा में बर्थडे पार्टी में गोलीबारी होने से चार लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। पांच घायलों की स्थिति गंभीर है।

अलबामा। अमेरिका के अलबामा में एक बर्थडे पार्टी के दौरान गोलीबारी की घटना हुई है। पार्टी में आए लोग डांस प्लोर पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान एक हमलावर ने फायरिंग कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ ही जश्न का माहौल मातम में बदल गया। डांस फ्लोर पर खून से लथपथ लोग बिछ गए। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

CNN की रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी की घटना शनिवार रात को करीब 10:34 बजे डेडविले शहर में हुई। सार्जेंट जेरेमी जे. बुर्केट ने कहा कि इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। मारे गए लोगों में एक फिलस्टावियस डाउडेल था। वह हाई स्कूल लेवल का फुटबॉल खिलाड़ी था। उसने अपनी बहन के जन्मदिन पर पार्टी दी थी। पार्टी के डीजे कीनन कूपर ने बताया कि उसने गोलीबारी से पहले कोई लड़ाई या गड़बड़ी नहीं देखी थी। बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह देखकर बहुत दुख हुआ।

पांच घायलों की स्थिति गंभीर
CNN के अनुसार 15 घायलों का इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। घायलों को लेक मार्टिन कम्युनिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। छह घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। 9 घायलों का इलाज चल रहा है। घायल हुए पांच किशोरों की स्थिति गंभीर है। चार की स्थिति नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें- Dubai building fire: दुबई की रिहायशी बिल्डिंग में लगी आग, 4 भारतीय समेत 16 लोगों की मौत

राष्ट्रपति बाइडेन ने ली घटना की जानकारी
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शूटिंग के बारे में जानकारी ली है। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। अपने बयान में राष्ट्रपति ने कहा, “हमारे देश को क्या हो गया है। बच्चे बिना किसी डर के जन्मदिन की पार्टी में शामिल नहीं हो सकते हैं। माता-पिता को हर बार चिंता करनी पड़ती है कि उनके बच्चे स्कूल, मूवी थियेटर या पार्क में जाते हैं। अमेरिका में बच्चों की सबसे अधिक हत्याएं गोलीबारी में हो रही हैं। इस तरह की घटनाएं घटने की जगह बढ़ रही हैं। यह अपमानजनक और अस्वीकार्य है।”

यह भी पढ़ें- अब नहीं चलेगा IMF का कोई बहाना, पाकिस्तान को देना होगा फंड: शहबाज शरीफ