अमेरिका ने शुक्रवार को मॉडर्ना की COVID-19 वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए अधिकृत कर दिया है। जिसके बाद कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका को इसकी 6 मिलियन डोज जल्द ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

वॉशिंगटन. अमेरिका ने शुक्रवार को मॉडर्ना की COVID-19 वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए अधिकृत कर दिया है। जिसके बाद कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका को इसकी 6 मिलियन डोज जल्द ही उपलब्ध कराई जाएंगी। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के चीफ स्टीफन हान ने कहा, 'अब कोरोना से बचाव को दो वैक्सीन उपलब्ध होने के साथ FDA ने इस महामारी से लड़ाई की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसको लेकर ट्वीट किया, उन्होंने लिखा- 'बधाई, मॉडर्ना वैक्सीन अब उपलब्ध है।' अमेरिका द्वारा मंजूरी मिलने के बाद अब मॉडर्ना वैक्सीन के स्टोरेज का काम शुरू हो जाएगा। अमेरिका फाइजर और बायोएनटेक द्वारा बनाई गई वैक्सीन के इस्तेमाल को पहले ही मंजूरी दे चुका है।

कोरोना खत्म करने के लिए 95 फीसदी कारगर है वैक्सीन 
मॉडर्ना और फाइजर की वैक्सीन कोरोना खत्म करने की दिशा में 95 फीसदी तक कारगर है। 2 दिसंबर को ब्रिटेन ने सबसे पहले फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन को आम इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी थी। जिसके बाद US समेत कई देशों ने कंपनी की वैक्सीन को अपने-अपने देशों में इजाजत दी।