Transgender Ban: अमेरिकी सेना ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की भर्ती पर रोक लगा दी है। ट्रंप प्रशासन ने इसे महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए जरूरी कदम बताया है।

Transgender Ban: अमेरिकी सेना ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की भर्ती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सेना ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी साझा की है। सेना ने कहा, “जेंडर डिस्फोरिया से पीड़ित लोग स्वेच्छा से हमारे देश की सेवा करने के लिए आगे आए हैं और उनके साथ सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार किया जाएगा।”

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रांसजेंडर्स को लेकर काफी सख्त है ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर दूसरी बार बैठने वाले ट्रंप ट्रांसजेंडर्स को लेकर काफी सख्त रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने यह साफ कर दिया था कि वह ट्रांसजेंडर को अब सेना में नहीं देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि अब अमेरिका में सिर्फ दो ही जेंडर हैं।

यह भी पढ़ें: मोदी के अमेरिकी दौरे के बाद आज फिर अमेरिका से लौट रहे 119 भारतीय

महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने के लिए उठाया ये कदम

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल के शुरुआत में ही एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए था जिसमें संघीय सरकार द्वारा केवल दो लिंगों को मान्यता देने की घोषणा की गई है। इस आदेश के अनुसार, पासपोर्ट और वीजा जैसे सभी सरकारी दस्तावेजों में "लिंग" शब्द का उपयोग अनिवार्य किया गया है। आधिकारिक स्पष्टीकरण के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य लैंगिक विचारधारा के कथित अतिक्रमण से महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना है।