अमेरिका ने भारत यात्रा की योजना बना रहे अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी किया है। एडवाइजरी में खतरे के स्तर को रंगों की मदद से बताया जाता है। भारत को लेवल 2 में रखा गया है।

वाशिंगटन। अमेरिका ने भारत आने वाले अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी किया है। इसमें 28 मार्च को जारी किए गए एडवाइजरी का लेवल 2 बनाए रखा गया है। भारत यात्रा के दौरान अमेरिकी लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रैवल एडवाइजरी अमेरिकी सरकार के राज्य विभाग द्वारा जारी की जाती है। इसमें खतरे को चार स्तर में बांटा गया है। 1 से लेकर 4 तक खतरे के स्तर को अलग-अलग रंगों से दिखाया जाता है। सफेद रंग वाले इलाके को अमेरिकी नागरिकों की यात्रा के लिए सबसे सुरक्षित बताया जाता है। वहीं, लाल रंग वाले इलाके को सबसे असुरक्षित। ऐसे इलाके में अमेरिका अपने नागरिकों को नहीं जाने की हिदायत देता है।

भारत यात्रा के दौरान अमेरिकी नागरिक रहें सतर्क
भारत के लिए 28 मार्च 2022 को जारी किए गए एडवाइजरी में खतरे का स्तर 2 था। इसे पीले रंग से दिखाया गया है। इसका मतलब है कि अमेरिकी नागरिक अगर भारत जा रहे हैं तो उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए। 28 मार्च को जारी खतरे के स्तर को नई एडवाइजरी में बनाए रखा गया है। 24 जनवरी 2022 अमेरिका ने अपनी एडवाइजरी में भारत की यात्रा के लिए खतरे का स्तर बढ़ाकर लेवल तीन कर दिया था। लेवल तीन में अमेरिका अपने नागरिकों से संबंधित देश की यात्रा पर पुनर्विचार करने की सलाह देता है।

पाकिस्तान में तीन है खतरे का स्तर
भारत के लिए ट्रैवल एडवाइजरी ज्यादातर लेवल 2 और कुछ बार लेवल 3 रही है। इसे अप्रैल 2021 में COVID-19 संकट के चरम पर लेवल 4 कैटेगरी में रखा गया था। अमेरिका द्वारा ट्रैवल एडवाइजरी जारी करना कई कारकों पर निर्भर करता है। इनमें से प्रमुख हैं, देश की स्थिति, सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं, कानून और व्यवस्था, आतंकवाद, उस देश के साथ संबंध और यात्रा का मौसम। 

यह भी पढ़ें- सैन्य अधिकारी राजनीतिक षडयंत्रों पर न दें ध्यान, लोकतांत्रिक संस्थाओं का पूरा सम्मान होना चाहिए: बाजवा

अफगानिस्तान और म्यांमार को उच्चतम स्तर 4 की श्रेणी में रखा गया है। पाकिस्तान और चीन को स्तर 3 में रखा गया है। भारत के साथ बांग्लादेश, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका लेवल 2 में हैं, जबकि भूटान लेवल 1 में है। यहां अमेरिका अपने नागरिकों से यात्रा के दौरान सामान्य सावधानी बरतने का आग्रह करता है।

यह भी पढ़ें- वो देश जहां हथियार के दम पर हो रहा नशे का कारोबार, सरकार मुंह खोले तो गोलियां भर देते हैं तस्कर