अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मिलने यूक्रेन जाएंगे। बाइडेन संदेश देंगे कि अमेरिका यूक्रेन के साथ है। इससे पहले रूस यूक्रेन जंग के दौरान जो बाइडेन पोलैंड गए थे।

कीव। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) यूक्रेन की यात्रा पर जाने वाले हैं। इस दौरान वह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) से मुलाकात करेंगे। इससे पहले रूस यूक्रेन जंग (Russia Ukraine War) के दौरान जो बाइडेन पोलैंड गए थे। पोलैंड में उनकी मुलाकात यूक्रेन के विदेश मंत्री से हुई थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, रूस के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका और उसके सहयोगी देश यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य देशों ने यूक्रेन को एंटी टैंक और एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलें दी है। अमेरिका ने कहा है कि वह यूक्रेन को तोप और बख्तरबंद गाड़ियां भी देगा। यूक्रेन की यात्रा कर जो बाइडेन यह संदेश देंगे कि अमेरिका पूरी तरह यूक्रेन के साथ है। 

रूसी हमले में 7 लोगों की मौत
दूसरी ओर रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि देश के युद्धग्रस्त पूर्वी क्षेत्र से नागरिकों को ले जाने वाली बसों पर रूसी हमले में सात लोग मारे गए और 27 घायल हो गए। यूक्रेन के अभियोजक जनरल के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि 14 अप्रैल को रूसी सैनिकों ने इजियम जिले के बोरोवा गांव में नागरिकों को ले जाने वाली बसों पर गोलीबारी की। इसके चलते सात लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए।

यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा है कि लुगांस्क और डोनेट्स्क पर कब्जा करने के लिए रूसी सेना की बड़ी टुकड़ी बढ़ रही है। इस इलाके में भीषण हमला हो सकता है। इसके चलते क्षेत्र के लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। बता दें कि पूर्वी शहर क्रामाटोर्स्क में एक ट्रेन स्टेशन पर हमला किया गया था, जिससे 50 से अधिक लोग मारे गए थे। यूक्रेन रूस पर हमला करने का आरोप लगाया था। 

यह भी पढ़ें- यूक्रेन को दुनिया के नक्शे से मिटाने के लिए रूस करेगा परमाणु हमला, मास्को के पास हिरोशिमा से कम क्षमता वाले बम

2.75 मिलियन शरणार्थी पहुंचे यूक्रेन
पोलिश बॉर्डर गार्ड ने शुक्रवार को कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से 2.75 मिलियन से अधिक शरणार्थी यूक्रेन से पोलैंड पहुंचे हैं। हाल के सप्ताहों में सीमा पार कर पोलैंड जाने वालों की संख्या में काफी गिरावट आई है और यूक्रेन लौटने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। गुरुवार को 26,800 लोगों पोलैंड पहुंचे। यह 6 मार्च को बनाए गए 142,300 के रिकॉर्ड से काफी नीचे है। युद्ध शुरू होने से पहले यूक्रेन से पोलैंड जाने वालों की औसत दैनिक संख्या 16,800 थी।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन ने रूसी मिसाइल क्रूजर मोस्कवा को नष्ट किया या बैलेंस बिगड़ने से लगी आग और काला सागर में डूबा, राज खुला