अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा उन्हें लगता है कि पिछले सप्ताह मारे गए ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी चार अमेरिकी दूतावासों पर हमला करने की योजना बना रहे थे

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा उन्हें लगता है कि पिछले सप्ताह मारे गए ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी चार अमेरिकी दूतावासों पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज पर प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा, “मुझे यकीन है कि चार दूतावास थे... शायद ऐसा (हमला) बगदाद के दूतावास में होने वाला था।”

अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान से उन सवालों के जवाब मिले हैं, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने सुलेमानी की हत्या का भारी जोखिम क्यों उठाया। गौरतलब है कि ट्रंप इस समय महाभियोग का सामना कर रहे हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)