भारत में कोरोना से मचे हाहाकार पर अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दुःख जताते हुए हर स्तर पर मदद के लिए आश्वस्त किया है। हैरिस ने कहा कि भारत में दिल दहला देने वाला है। जिन लोगों ने अपने प्रियजन को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। जब हमने भारत में स्थितियां बिगड़ते देखी तो यहां से एक्शन लेना शुरू कर दिया। 

वाशिंगटन। भारत में कोरोना से मचे हाहाकार पर अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दुःख जताते हुए हर स्तर पर मदद के लिए आश्वस्त किया है। हैरिस ने कहा कि भारत में दिल दहला देने वाला है। जिन लोगों ने अपने प्रियजन को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। जब हमने भारत में स्थितियां बिगड़ते देखी तो यहां से एक्शन लेना शुरू कर दिया। 
भारतीय मूल की कमला हैरिस ने भारतीयों को संदेश देते हुए बताया कि हम रिफिल होने वाले आॅक्सीजन सिलेंडर्स, ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर्स, एन95 मास्क, रेमडेसिविर इंजेक्शन पहले ही भेज चुके हैं और अभी और जा रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वैक्सीन पेटेंट के नियमों में छूट
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि हम भरत और अन्य देशों की मदद के लिए पेटेंट को कुछ समय के लिए स्थगित कर रहे हैं ताकि कोविड वैक्सीन के निर्माण या उत्पादन में कोई परेशानी किसी देश को न उठानी पड़े। भारत और यूनाइटेड स्टेट्स में सबसे अधिक कोविड केस हैं। 

राष्ट्रपति बिडेन के बात करने के बाद हम हर संभव मदद कर रहे
उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि 26 अप्रैल को यूएस प्रेसिडेंट जो बिडेन ने पीएम मोदी से बात कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया था। 30 अप्रैल से हम यूएस मिलिट्री व सिविलियन की मदद से भारत को मदद पहुंचा रहे हैं। जब हम शुरूआती दौर में महामारी से लड़ रहे थे तो भारत ने मदद की थी। आज हम निश्चित तौर पर भारत की मदद के लिए संकल्पित हैं। 

Asianet News काविनम्रअनुरोधःआईएसाथमिलकरकोरोनाकोहराएं, जिंदगीकोजिताएं...जबभीघरसेबाहरनिकलेंमाॅस्कजरूरपहनें, हाथोंकोसैनिटाइजकरतेरहें, सोशलडिस्टेंसिंगकापालनकरें।वैक्सीनलगवाएं।हमसबमिलकरकोरोनाकेखिलाफजंगजीतेंगेऔरकोविडचेनकोतोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona