अमेरिका के इंडियाना में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 36 साल की एक महिला अपने घर में मृत अवस्था में मिली। महिला के गले में एक 8 फीट का अजगर लिपटा हुआ था। अजगर ने गले में फंदा बनाया हुआ था। 

वॉशिंगटन. अमेरिका के इंडियाना में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 36 साल की एक महिला अपने घर में मृत अवस्था में मिली। महिला के गले में एक 8 फीट का अजगर लिपटा हुआ था। अजगर ने गले में फंदा बनाया हुआ था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के मुताबिक, इंडियाना में ऑक्सफोर्ड में स्थित एक घर में लौरा हर्स्ट नाम की महिला की मौत की जानकारी मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो एक अजगर महिला के गले पर लिपटा हुआ पुलिस का मानना है कि महिला की मौत दम घुटने से हुई। हालांकि, पोस्टमार्टम आने के बाद मौत के कारण का सही पता लगाया जा सकता है। 

महिला के घर पर मिले 140 सांप
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अपने घर में कई सांप पाल रखे थे। पुलिस ने महिला के घर से 140 सांप बरामद किए। इनमें से 20 सांप खुद महिला के थे। इनमें अजगर भी थे। अजगर की 30 से अधिक प्रजातियां हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, लोगों को 6 फीट से ज्यादा बडे़ सांप को हैंडल नहीं करना चाहिए।

अकसर सांपों के साथ फोटो शेयर करती थी महिला
लौरा हर्स्ट सभी सांपों को अच्छी तरह से स्टोर करती थी। वह अकसर इन सांपों के साथ अपनी फोटो भी शेयर करती थी। लेकिन इस बार शायद यह महिला के लिए उल्टा साबित हुआ।