वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को बैन कर दिया है। यह बैन 10 दिनों के लिए लगाया गया है। इससे सोशल मीडिया यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। 

वर्ल्ड न्यूज। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने राष्ट्रपति चुनाव में विवादित वोट का दावा करने के बाद दोबारा इलेक्शन की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने देश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को 10 दिनों के लिए ब्लॉक करने को कहा है। इससे सोशल मीडिया यूजर्स को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मादुरो ने एक्स पर बैन लगाने से पहले एलन मस्क पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स के मालिक मस्क पर उनके दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के खिलाफ की गई टिप्पणी के के बाद सोशल नेटवर्क एक्स पूर्व में (ट्विटर) को 10 दिनों के लिए देश में बंद करने की बात कही है।

निकोलस के राष्ट्रपति बनने के बाद राजनीतिक उथलपुथल
वेनेजुएला में राष्ट्रपति चुनाव के बाद से राजनीतिक उथलपुथल काफी बढ़ गई है। निकोलस के दोबारा राष्ट्रपति बनाए जाने के बाद से विरोधी दलों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। विपक्षी नेताओं ने देश की सशस्त्र सेनाओं से राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के प्रति समर्थन वापस लेने की अपील की है। यह भी कहा है कि रविवार के राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस के विजेता होने के दावे को चुनौती देने के लिए एकजुट होकर साथ आएं। 

पढ़ें एक्स के मालिक एलन मस्क का बड़ा ऐलान: ट्विटर का ऐतिहासिक ऑफिस होगा बंद

सोशल मीडिया यूजर परेशान
देश में राजनीतिक हंगामे का खामियाजा एक्स यूजर को उठाना पड़ रहा है। निकोलस मादुरो ने एलन मस्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मादुरो ने कहा है कि वेनेजुएला के नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल (NEC) में कथित कंप्यूटर हैकिंग के पीछे भी एलन मस्क का हाथ है। इस आरोप के बाद से एलन मस्क और निकोलस के बीच ठन गई है। इसीलिए देश में एक्स पर 10 दिन का बैन भी लगाया गया है। 

सोशल मीडिया यूजर परेशान
सोशल मीडिया साइट एक्स पर लाखों लोगों का अकाउंट है। कई सारे मेल और जानकारियां भी लोग ट्वीट कर शेयर करते हैं, लेकिन अब 10 दिन के लिए इसे बैन किए जाने से यूजर्स परेशान हैं। उन्हें सरकार के इस कदम का विरोध किया है।