वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने एक अजीबोगरीब बयान देते हुए अपने देश की महिलाओं से कम से कम छह बच्चे पैदा करने की अपील की

काराकस: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने एक अजीबोगरीब बयान देते हुए अपने देश की महिलाओं से कम से कम छह बच्चे पैदा करने की अपील की। दरअसल देश में हाल के वर्षों में आर्थिक संकट के चलते लाखों लोग विस्थापित हो गए जिसके चलते मादुरो ने देश को मजबूत बनाने के लिए यह अपील की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मादुरो ने जन्म की विभिन्न पद्धतियों का प्रचार करने के लिए मंगलवार शाम को टेलीविजन पर प्रसारित कार्यक्रम में यह बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर आपको देश के लिए छह छोटे लड़के और लड़कियां पैदा करने का आशीर्वाद दें। जन्म दीजिए, फिर जन्म दीजिए, सभी महिलाओं के छह बच्चे होने चाहिए। देश की आबादी को बढ़ाए।’’

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने की आलोचना

वेनेजुएला के राष्ट्रपति की इस टिप्पणी की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने आलोचना की है। इन लोगों का कहना है कि देश पहले ही भोजन, कपड़े और स्वास्थ्य देखभाल के संकट से जूझ रहा है।

युवा लोगों के अधिकारों की रक्षा करने वाले एक समूह सीईसीओडीएपी के संस्थापक ऑस्कर मिस्ले ने कहा, ‘‘देश की जनसंख्या बढ़ाने के लिए महिलाओं को छह बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित करना देश के राष्ट्रपति की और से गैरजिम्मेदाराना रवैया, वो भी ऐसे देश के लिए जो बच्चों को उनकी जिंदगी की गारंटी नहीं देता है।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)