स्टेज पर ही किसी विजेता के सिर से ताज छीन लिया जाए, तो उसके दिल पर क्या बीतेगी...इसकी दूसरा कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। लेकिन ऐसा सच में हुआ। मिसेज श्रीलंका के दौरान अचानक विजेता के सिर से ताज छीन लिया गया। उसे अयोग्य घोषित करके स्टेज से चले जाने को कहा गया। यह सदमा वो सहन नहीं कर सकी और स्टेज पर ही रोने लगी। बाद में उसे अस्पताल तक ले जाना पड़ा। जानिए इसके पीछे की वजह...

मिसेज श्रीलंका 2021 के दौरान स्टेज पर ऐसा ड्रामा हुआ कि जिसने देखा...वो हैरान रह गया। सोचिए, स्टेज पर ही किसी विजेता के सिर से ताज छीन लिया जाए, तो उसके दिल पर क्या बीतेगी...इसकी दूसरा कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। लेकिन ऐसा सच में हुआ। मिसेज श्रीलंका के दौरान अचानक विजेता के सिर से ताज छीन लिया गया। उसे अयोग्य घोषित करके स्टेज से चले जाने को कहा गया। यह सदमा वो सहन नहीं कर सकी और स्टेज पर ही रोने लगी। बाद में उसे अस्पताल तक ले जाना पड़ा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह थी इसके पीछे की वजह...
यह ईवेंट रविवार रात को हुआ था। इसमें पुष्पिका डी सिल्वा को मिसेज श्रीलंका चुना गया। इसका प्रसारण श्रीलंका के सरकारी टेलिविजन पर हो रहा था। अचानक 2019 की सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता कैरोलाइन जूरी स्टेज पर पहुंचीं और पुष्पिका के सिर से ताज उतार लिया। फिर उसे रनर अप को पहना दिया। इसके पीछे यह वजह बताई गई कि पुष्पिका तलाकशुदा हैं। जूरी ने बताया कि प्रतियोगिता के नियमानुसार तलाकशुदा महिलाएं इसमें शामिल नहीं हो सकती हैं। इस अपमान से दु:खी पुष्पिका रोते हुए वहां से चली गईं। उनकी तबीयत बिगड़ गई, तो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुष्पिका ने आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है। उधर, आयोजकों ने माफी मांगी है।

मिसेज श्रीलंका वर्ल्ड के राष्ट्रीय डायरेक्टर चंडामिल जयासिंघे ने कहा कि घटना नहीं होनी चाहिए थी, क्योंकि विजेता के नाम का एलान जज और आयोजन समिति ने सर्वसम्मति से किया था। कोलंबो पेज नामक ऑनलाइन अखबार के मुताबिक, पुष्पिका को ताज वापस मिल सकता है। को सौंदर्य प्रतियोगिता मिस श्रीलंका 2021 का खिताब वापस सौंप दिया जाएगा.

Scroll to load tweet…