एडल्ट स्टार बोनी ब्लू ने १२ घंटे में १०५७ पुरुषों के साथ संबंध बनाने का दावा किया है, जिससे लिली फिलिप्स समेत कई लोग हैरान हैं। ओनलीफैंस पर बोनी के इस दावे ने एक नई बहस छेड़ दी है।

वर्ल्ड डेस्क। एडल्ट कंटेंट क्रिएटर बोनी ब्लू ने सबसे कम समय में सबसे अधिक पुरुषों के साथ संबंध बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का दावा करके सुर्खियां बटोरी हैं। कहा है कि उसने "12 घंटों में 1,057 पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाए।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिछला रिकॉर्ड लिसा स्पार्क्स के नाम था। उन्होंने 2004 में एक दिन में 919 पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाए थे। ओनलीफैंस की लिली फिलिप्स ने इस रिकॉर्ड को तोड़ने की योजना बनाई थी। वह 24 घंटे में 1,000 पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए "ट्रेनिंग" ले रही थीं।

ब्लू और फिलिप्स के बीच कड़ी टक्कर और उनके स्टंट ने लोगों को इस बात को लेकर चिंतित कर दिया है कि चर्चा में आने के लिए वे खुद को कहां तक धकेलने को तैयार हैं।

बोनी ब्लू कौन है?

बोनी ब्लू का असली नाम टिया बिलिंगर है। वह यू.के. नॉटिंघमशायर की एडल्ट कंटेंट क्रिएटर हैं। बोनी पुरुषों के साथ अपने यौन संबंधों को फिल्माने और ओनलीफैंस पर अपलोड करने के लिए जानी जाती है।

25 साल की बोनी ब्लू कम उम्र के लड़कों के साथ सोने के बारे में शेखी बघारने के बाद चर्चा में आई थी। वह पैसे कमाने के लिए उनके साथ सोने के लिए स्प्रिंग ब्रेक जैसे कॉलेज के कार्यक्रमों में भाग लेती थी। अपने वीडियो के लिए युवा पुरुषों को भर्ती करने का प्रयास करने के बाद उसे ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश करने से मना कर दिया गया था। उसे फिजी से निर्वासित कर दिया गया था।

लिली फिलिप्स कौन हैं?

फिलिप्स यू.के. की 23 साल की ओनलीफैंस एडल्ट कंटेंट क्रिएटर है। उसने 18 साल की उम्र में एडल्ट इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर शुरू किया था। इसके कुछ समय बाद ही उसने शेफील्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई छोड़ दी थी। 2024 की शुरुआत में उसने पुरुषों के साथ पोर्न फिल्म बनाना शुरू किया था। वह जिन पुरुषों के साथ फिल्म बनाती है, उन्हें पैसे नहीं दिए जाते।

दो ओनलीफैंस सितारे किन विवादास्पद चुनौतियों के लिए प्रसिद्ध हैं?

2024 में ब्लू ने यू.के. में "फ्रेशर्स वीक" कार्यक्रमों में भाग लिया। यहां उसने लोगों को उसके साथ मुफ्त में सेक्स करने के लिए लाइन में लगने के लिए अपना पता ऑनलाइन शेयर किया। शर्त यह थी कि इसे फिल्माए जाने और उसके ओनलीफैंस अकाउंट पर अपलोड किए जाने के लिए सहमत हों। फ्रेशर्स वीक नए कॉलेज के छात्रों के लिए अपने कैंपस के बारे में जानने के लिए कार्यक्रमों की एक श्रृंखला है और इसमें अक्सर शाम को पार्टियां शामिल होती हैं।

इससे पहले फिलिप्स ने एक दिन में 101 पुरुषों के साथ सोने की बात कहकर सुर्खियां बटोरी थी। फिलिप्स ने इसके लिए लंदन में एक दो बेडरूम वाला Airbnb किराए पर लिया। फिलिप्स ने पहले कहा था कि वह इस चुनौती को लेकर उत्साहित थी, लेकिन उसके कुछ घंटों बाद फिल्माए गए वीडियो में वह कमजोर दिखाई देती है। उसे अक्सर छींकते हुए देखा जा सकता है। एक समय तो वह फूट-फूट कर रोने लगती है। इस फुटेज के बाद OnlyFans पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठने लगी।

बोनी ब्लू और लिली फिलिप्स कितना कमाती हैं?

बोनी ब्लू ने पहले दावा किया था कि उसने OnlyFans के अपने पहले महीने में $10,000 (8.63 लाख रुपए) से ज्यादा कमाए थे। फिलिप्स ने कहा था कि उन्होंने सोलो कंटेंट फिल्माकर सिर्फ 24 घंटे में $2,500 (2.15 लाख रुपए) कमाए हैं। एक इंटरव्यू में उसने खुलासा किया कि उनकी आमदनी लाखों में है।