फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने फराह गोगी नाम की एक महिला पर पाकिस्तान में केस दर्ज किया है। यह केस करीबन 849 मिलियन के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दर्ज किया गया है। 

इस्लामाबाद. फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने फराह गोगी नाम की एक महिला पर पाकिस्तान में केस दर्ज किया है। यह केस करीबन 849 मिलियन के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दर्ज किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन है फराह गोगी?
दरअसल, फराह का पूरा नाम फरहत शहजादी है। वह पाकिस्तान की रहने वाली हैं। इसके अलावा वह पूर्व फर्स्ट लेडी बुशरा बीबी की बेस्ट फ्रेंड हैं। फरहत को फराह गोगी के नाम से भी जाना जाता है।

पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो FIR में कहा गया है कि फराह ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी करके कमाई की थी और इसे विदेशों में लूटा दिया था। फराह के अकाउंट में कई तरह के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन मिले हैं। इसमें कई लाखों रुपए के ट्रांजेक्शन शामिल हैं। यह कुल मिलाकर 848.95 मिलियन अमाउंट का हेरफेर है। 

उन्होंने कई तरह की रिश्वत ली हैं, इनमें अफसरों का ट्रांसफर शामिल है। इन ट्रांसफरों में DPO, RPO और डिप्टी कमिश्नर जैसे अफसरों के ट्रांसफर शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सरकारी अवॉर्ड पर भी अपने प्रभाव का फायदा उठाया।