पाकिस्तान के फैसलाबाद के जरनवाला में एक महिला ने लड़के पर रेप की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। मंगलवार को लड़की ने लड़के की मेंहदी के दिन इस घटना को अंजाम दिया।

फैसलाबाद. पाकिस्तान के फैसलाबाद के जरनवाला में एक महिला ने लड़के पर रेप की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। मंगलवार को लड़की ने लड़के की मेहंदी के दिन इस घटना को अंजाम दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जियो न्यूज के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि लड़का और लड़की पड़ोसी हैं और दोनों एक दूसरे को प्यार करते थे। लेकिन ब्वॉयफ्रेंड किसी और से शादी करने जा रहा था। शादी से पहले वह 30 जनवरी को लड़की से बात करने उसके घर गया था।

लड़के के घर पहुंचते ही लड़की ने किया हमला
पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि जैसे ही लड़का घर पहुंचा, लड़की ने उस पर हमला कर दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। वहीं, महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़की घर पर अकेली थी, वह चाकू लेकर घर पहुचा था और उसने रेप करने की कोशिश की।

लड़की के परिजनों ने बताया, वह रेप का विरोध कर रही थी। उसी वक्त उसके हाथ में चाकू आ गया और उसने सेल्फ डिफेंस में लड़के का प्राइवेट पार्ट काट दिया। लड़के को फैसलाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।