चीन में एक महिला ने 24 घंटे में 6 कॉस्मेटिक सर्जरी कराईं, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। लिपोसक्शन के बाद श्वसन तंत्र फेल होने से उसकी जान गई। परिवार ने क्लिनिक पर मुआवजे का केस किया है।

वर्ल्ड डेस्क। चीन में सुंदर दिखने की चाहत ने एक महिला की जान ले ली। इस महिला ने 24 घंटे के भीतर 6 कॉस्मेटिक सर्जरी कराई। उसने डबल आईलिड सर्जरी, नाक की सर्जरी, जांघों पर लिपोसक्शन और चेहरे और स्तन में फैट इंजेक्शन करवाया था। कम वक्त में इतनी अधिक सर्जरी महिला का शरीर सह नहीं सका।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार मृतक महिला लियू ने पिछले साल 9 दिसंबर को अपनी पहली कॉस्मेटिक सर्जरी कराई थी। 6 सर्जरी पूरी होने के बाद उसे 11 दिसंबर को क्लिनिक से छुट्टी मिली, लेकिन वह क्लिनिक में अचानक बेहोश हो गई। बाद में उसकी मौत हो गई।

लिपोसक्शन के बाद फेल हो गया श्वसन तंत्र

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी मौत लिपोसक्शन के बाद श्वसन तंत्र के फेल होने के चलते हुई। लियू के परिवार ने क्लिनिक पर 1.18 मिलियन युआन यानी लगभग 1.41 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगते हुए केस दर्ज कराया है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने क्लिनिक की केवल आंशिक जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए मुआवजा कम कर दिया। जांच से पता चला कि क्लिनिक शिरापरक रक्त एम्बोलिज्म के जोखिम का आकलन करने में विफल रहा। 32 साल की महिला अपने पीछे 4 और 8 साल के दो बच्चे छोड़ गई।

जानलेवा हो सकती है खराब कॉस्मेटिक सर्जरी

बता दें कि कॉस्मेटिक सर्जरी बेहद जटिल होती है। अगर यह गलत तरीके से या अयोग्य डॉक्टरों द्वारा की जाए तो जानलेवा भी हो सकती है। इससे संक्रमण, निशान पड़ना, तंत्रिका और ऊतक को नुकसान जैसी जटिलताएं हो सकती हैं। ये समस्याएं विकृति का कारण बन सकती हैं।

खराब सर्जरी से स्थायी शारीरिक क्षति होने का डर रहता है। असफल कॉस्मेटिक प्रक्रिया का मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी गहरा हो सकता है। इससे पछतावा और अवसाद हो सकता है। रोगियों को आत्मविश्वास में महत्वपूर्ण गिरावट का अनुभव हो सकता है।

यह भी पढ़ें- अंतरिक्ष में 16 बार सूर्योदय-16 बार सूर्यास्त, सुनीता विलियम्स का वीडियो वायरल