विश्व बैंक (World Bank) की रिपोर्ट के अनुसार रूस से हो रही लड़ाई के चलते यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है। इसके पुनर्निर्माण में 411 बिलियन डॉलर की लागत आएगी। जंग आगे जारी रहने पर लागत और बढ़ जाएगी।

Ukraine War. रूस और यूक्रेन के बीच एक साल से अधिक समय से लड़ाई जारी है। रूस द्वारा किए जा रहे हमले से यूक्रेन तबाह हो गया है। विश्व बैंक (World Bank) ने कहा है कि जंग से यूक्रेन को इतना नुकसान हुआ है कि पुनर्निर्माण के लिए 411 बिलियन डॉलर की लागत आएगी। इसमें 10 साल लग जाएंगे। यह आंकड़ा अभी न्यूनतम है। जंग आगे जारी रहने पर स्थिति और गंभीर हो जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि यूक्रेन को रूस के युद्ध से उबरने और पुनर्निर्माण के लिए अगले 10 साल में 411 बिलियन डॉलर की लागत आएगी। 5 अरब डॉलर तो तबाह हुए कस्बों और शहरों से मलबे को साफ करने में खर्च हो जाएंगे।

तबाह हो गए 20 लाख घर
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अनुमान को न्यूनतम माना जाना चाहिए, क्योंकि युद्ध जारी रहने से जरूरतें बढ़ती रहेंगी। रिपोर्ट के अनुसार लड़ाई से करीब 20 लाख घर नष्ट हुए हैं। हर पांचवां हॉस्पिटल क्षतिग्रस्त हुआ है। 650 एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त या चोरी हो गए हैं। कम से कम 9,655 नागरिकों की मौत हुई है, जिनमें 461 बच्चे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- अडानी के बाद बिजनेसमैन Jack Dorsey की कंपनी Block Inc पर फूटा हिंडनबर्ग का बम, गंभीर आरोपों के बाद 20 फीसदी तक टूटे शेयर

यूरोप और मध्य एशिया के लिए विश्व बैंक के उपाध्यक्ष अन्ना बजेर्डे ने कहा कि यूक्रेन के पुनर्निर्माण में कई साल लगेंगे। अब तक इमारतों और बुनियादी ढांचे को 135 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। डोनेट्स्क, खार्किव, लुहांस्क और खेरसॉन के सीमावर्ती क्षेत्रों में सबसे अधिक विनाश हुआ है। यूक्रेन की राजधानी कीव में पुनर्निर्माण के लिए 14 बिलियन डॉलर की जरूरत होगी। IMF (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) ने मंगलवार को कहा कि वह यूक्रेन के साथ लगभग 15.6 बिलियन डॉलर के चार साल के वित्तपोषण पैकेज के लिए एक कर्मचारी-स्तर के समझौते पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- UN में पश्तून एक्टिविस्ट ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, कहा- आतंकी संगठन TTP से हैं संबंध, बहा रहे पश्तूनों का खून