MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाले देश, भारत का पड़ोसी भी लिस्ट में, पाकिस्तान का नाम नहीं शामिल

ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाले देश, भारत का पड़ोसी भी लिस्ट में, पाकिस्तान का नाम नहीं शामिल

पाकिस्तान में लोगों को खाना नहीं मिल पा रहा है और दवाओं की भी किल्लत हो रही है। पाकिस्तान लगातार कर्ज ले रहा है, लेकिन इसके बावजूद उसका नाम अधिक कर्ज लेने वाले देशों की लिस्ट में काफी नीचे है।

2 Min read
Danish Musheer
Published : Apr 18 2023, 09:00 AM IST| Updated : Apr 19 2023, 01:58 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112
Image Credit : Getty

पाकिस्तान इस समय आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। इस बीच विश्व बैंक ने चेतावनी दी है कि वित्त वर्ष 2023 में पाकिस्तान की मुद्रास्फीति बढ़कर 29.5 प्रतिशत तक पहुंच सकती है और जीडीपी भी 0.4 प्रतिशत तक गिरने का अनुमान है। देश पूरी तरह से कर्ज के जाल में फंस चुका है और IMF सहित अन्य देशों से कर्जा मांग रहा है।

212
Image Credit : Getty

हालांकि, हैरान करने वाली बात यह है कि इतना कर्ज लेने के बावजूद भी पाकिस्तान का नाम कर्ज लेने वाले 10 देशों की लिस्ट में शामिल नहीं है। इस लिस्ट में शामिल कई देशों के नाम हैरान करने वाले हैं, तो चलिए अब आपको सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाले देशों के बारे में बताते हैं। 

312
Image Credit : google

1- जापान पर जीडीपी के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा कर्ज है। जापान का कुल कर्ज 9.087 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है। यह जापान के जीडीपी का 237% है।

412
Image Credit : google

2- दुनिया में कर्ज के मामले में ग्रीस दूसरे स्थान पर है। ग्रीस पर कुल 379 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज है। यह इस देश के जीडीपी का 177% है।

512
Image Credit : google

3- लेबनान कर्ज लेने वाले देशों की सूची में तीसरे स्थान पर है। देश का कुल कर्ज 96.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। जो उसकी कुल जीडीपी का 151 फीसदी है।

612
Image Credit : google

4- इस लिस्ट में अगला नाम इटली का है। इटली का कुल कर्ज 2.48 ट्रिलियन डॉलर है। यह कर्ज इटली की जीडीपी का 135% है।

712
Image Credit : google

5- इस लिस्ट में पांचवां नंबर सिंगापुर का है स, जिसपर 1.7 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। सिंगापुर पर उसकी जीडीपी का 126% कर्ज है।

812
Image Credit : google

6- अफ्रीका का द्वीपीय देश केप वर्डे दुनिया का छठवां सबसे बड़ा कर्जदार देश है। उस पर कुल कर्ज 2.51 बिलियन डॉलर का कर्ज है, जोकि इसकी जीडीपी का 125% है।

912
Image Credit : google

7- इस फेहरिस्त में यूरोपीय देश पुर्तगाल का नाम भी शामिल है। पुर्तगाल का राष्ट्रीय कर्ज 254 बिलियन डॉलर है। यह पुर्तगाल के जीडीपी का 117% है।

1012
Image Credit : google

8- अफ्रीकी देश अंगोला दुनिया का आठवां सबसे बड़ा कर्जदार देश है। अंगोला का राष्ट्रीय कर्ज 64,963 मिलियन डॉलर है। यह अंगोला के कुल जीडीपा का 111% है।

1112
Image Credit : google

9- भूटान दुनिया के सबसे ज्यादा कर्जदार देशों में नौवें स्थान पर है। भूटान का राष्ट्रीय कर्ज 2.33 बिलियन डॉलर है। यह राशि भूटान के जीडीपी का 110% है।

1212
Image Credit : google

10- मोजाम्बिक दुनिया का दसवां सबसे बड़ा कर्जदार देश है। मोजाम्बिक पर 17.21 बिलियन डॉलर का कर्ज है। यह मोजाम्बिक के जीडीपी का 109 प्रतिशत है।

About the Author

DM
Danish Musheer
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved