ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर देश है। कुछ मामलों में ये बात सही भी है, लेकिन प्रति व्यक्ति जीडीपी के हिसाब से देखें तो अमेरिका इस मामले में दसवें नंबर पर है। तो फिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर देश, आइए जानते हैं। 

World Top 10 Richest Countries: क्या आप दुनिया के सबसे अमीर देश का नाम जानते हैं। सामान्य तौर पर हर किसी के दिमाग में सबसे पहले अमेरिका का ही नाम आता है। लेकिन आप चौंक जाएंगे कि 2025 में पर कैपिटा जीडीपी के हिसाब से वर्ल्ड का सबसे अमीर राष्ट्र एशिया महाद्वीप में स्थित एक छोटा-सा देश है।

10- अमेरिका

2025 में अमेरिकी की कुल जीडीपी 30.51 ट्रिलियन डॉलर है। इस लिहाज से अमेरिका भले ही दुनिया का सबसे बड़ा देश हो, लेकिन प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (Per Capita GDP) के मामले में ये दुनिया का दसवां सबसे बड़ा देश है।

ये भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा घर, इसकी कीमत में बन जाएंगे शाहरुख के मन्नत जैसे 172 बंगले

9- गुयाना

गुयाना जैसे देश की जीडीपी महज 25.82 अरब डॉलर है। 10 साल पहले, इसी रैंकिंग में गुयाना IMF द्वारा ट्रैक किए गए 200 देशों में से 106वें स्थान पर था। इसकी प्रति व्यक्ति जीडीपी केवल 11,000 डॉलर थी। लेकिन 2017 में यहां तेल का बड़ा भंडार मिलने गुयाना तेल-समृद्ध देशों के क्लब में शामिल हो गया।

8- ब्रुनेई

ब्रुनेई की जीडीपी 16.01 अरब डॉलर है। प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के हिसाब से यह दुनिया का आठवां सबसे अमीर देश है। 2024 में ब्रुनेई की इकोनॉमी में 4% की वृद्धि हुई। ये वही देश है, जहां के सुल्तान हसनल बोल्कियाह 1788 कमरे, 257 बाथरूम और 5000 मेहमानों के लिए एक बैंक्वेट हॉल वाले आलीशान महल में रहते हैं।

7- स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड की कुल जीडीपी 947.13 अरब डॉलर है। लेकिन पर कैपिटा जीडीपी के लिहाज से ये दुनिया का सातवां सबसे अमीर देश है। यहां लगभग हर 6 लोगों में से 1 के पास 10 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक की संपत्ति है।

6- नार्वे

नॉर्वे की कुल जीडीपी 504.28 अरब डॉलर है। लेकिन पर कैपिटा जीडीपी के हिसाब से यह दुनिया का छठा सबसे अमीर देश है। पश्चिमी यूरोप के शीर्ष पेट्रोलियम उत्पादक देश होने के नाते इसकी अर्थव्यवस्था काफी मजबूत है। कोविड-19 में यहां की इकोनॉमी को बड़ा झटका लगा, बावजूद इसके इसने खुद को अच्छी तरह संभाला।

5- कतर

करीब 30 लाख की आबादी वाले कतर की जीडीपी 222.78 अरब डॉलर है। लेकिन फिर भी ये दुनिया का 5वां सबसे अमीर देश है। कतर के तेल, गैस और पेट्रोकेमिकल भंडार इतने विशाल हैं कि मिडिल-ईस्ट में फैली अशांति का भी देश की इकोनॉमी पर ज्यादा असर नहीं पड़ता।

4- आयरलैंड

598.84 अरब डॉलर की कुल जीडीपी वाला आयरलैंड प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के लिहाज से दुनिया का चौथा सबसे अमीर देश है। लगभग 53 लाख की आबादी वाले आयरलैंड में अमेरिक की कई बड़ी कंपनियों जैसे Apple, Google, Microsoft, Meta और Pfizer ने अपने ऑफिस खोले। इन मल्टीनेशनल कंपनियों की वजह से आयरलैंड की इकोनॉमी तेजी से आगे बढ़ रही है।

3- मकाऊ एसएआर

53.35 अरब डॉलर की जीडीपी वाला मकाऊ प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे अमीर देश है। इसे एशिया का लास वेगास भी कहते हैं। करीब 7.20 लाख की आबादी वाले इस देश का क्षेत्रफल 30 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यहां 40 से ज्यादा रॉयल कसीनो हैं। मकाऊ टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी है। 2019 में ही इसकी प्रति व्यक्ति परचेजिंग पावर लगभग $1,25,000 थी।

2- लक्जमबर्ग

महज 96.61 अरब डॉलर की जीडीपी वाला ये छोटा-सा यूरोपीय देश प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे अमीर देश है। लगभग 7 लाख की आबादी वाला यह देश दुनिया का फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी है। लक्ज़मबर्ग ने 2014 में ही प्रति व्यक्ति जीडीपी में $100,000 का आंकड़ा पार कर लिया था।

1- सिंगापुर

564.77 अरब डॉलर की जीडीपी वाला सिंगापुर प्रति व्यक्ति जीडीपी के हिसाब से दुनिया का सबसे अमीर देश है। यहां पर कैपिटा जीडीपी $1,56,755 (1.37 करोड़ रुपए प्रति व्यक्ति) है। 40 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति के साथ सिंगापुर में रहने वाला सबसे अमीर व्यक्ति एक अमेरिकी एडुआर्डो सेवरिन हैं, जो फेसबुक के को-फाउंडर भी हैं। उन्होंने 2011 में कंपनी के 53 मिलियन शेयरों के साथ अमेरिका छोड़ दिया और सिंगापुर को अपनी स्थायी निवास बना लिया। दुनिया के कई अरबपति सिंगापुर में ही रहते हैं।

ये भी देखें : ये हैं दुनिया के 10 सबसे महंगे एक्टर, लिस्ट में नंबर 1 का नाम सुन खुशी से झूम उठेंगे