Amit Shah Photos -

245 Stories

Floods in Assam: 32 जिलों में 47 लाख लोगों का सबकुछ डूबा, 5400 से अधिक गांव बर्बाद, देखें कुछ तस्वीरें

Jun 21 2022, 09:03 AM IST
गुवाहाटी. असम में बाढ़(Assam floods) की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस समय सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। बाढ़ से राज्य में 47 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। 20 जून को 11 और लोगों की जान गई है। पूर्वोत्तर राज्य असम पिछले एक सप्ताह से विनाशकारी बाढ़ की चपेट में है, जिससे 36 में से 32 जिलों में 47,72,140 लोग प्रभावित हुए हैं। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, इस साल असम में आई बाढ़ और भूस्खलन(floods and landslides in Assam) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर हालात की जानकारी ली। अमित शाह ने असम में बाढ़ की स्थिति के बारे में पूछताछ करने के लिए सोमवार को सुबह से दो बार फोन किया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए गृह मंत्रालय जल्द ही अधिकारियों की एक टीम भेजेगा। सरमा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को फोन कर स्थिति का जायजा लिया था और उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।मौसम विभाग ने आजकल में फिर असम के पश्चिमी हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।देखें कुछ तस्वीरें...

अमित शाह का शाही स्वागत: भोपाल के जंबूरी मैदान में पारंपरिक नृत्य के साथ अभिनंदन, देखिए ग्रैंड वेलकम की Photos

Apr 22 2022, 05:11 PM IST
भोपाल : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में हैं। जंबूरी मैदान में वे तेंदुपत्ता संग्राहकों के सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उनका यहां भव्य स्वागत किया गया। सागर से आए कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य में उनका वेलकम किया तो सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने पौधा भेंट किया। इस दौरान शाही और पारंपरिक स्वागत से शाह गदगद दिखाई दिए। उन्होंने तीन-कमान हाथों में लेकर आदिवासी भाई-बहनों का आभार प्रकट किया और तेंदूपत्ता संग्राहकों को सौगात दी। देखिए अमित शाह के ग्रैंड वेलकम की Photos..

PHOTOS में देखें कैसे जहांगीरपुरी में जब तक बुल्डोजर चलता रहा, तब तक कोई रोता रहा-कोई खामोश देखता रहा

Apr 20 2022, 02:58 PM IST
नई दिल्ली. जहांगीरपुरी से अतिक्रमण हटाने पहुंचे अमले ने कई जगहों से कब्जे हटाए। यह कार्रवाई हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी में हुई साजिशन हिंसा (Jahangirpuri violence) के बाद की गई। प्रशासन ने 20 और 21 अप्रैल को कथित दंगाइयों के अवैध मकानों और अन्य कंस्ट्रक्शन पर बुल्डोजर चलाने का ऐलान किया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दखल करते हुए फिलहाल कार्रवाई पर रोक लगा दी है। इस बीच बुल्डोजर सारे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में दंगे के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाइयां चर्चा में हैं। अब जहांगीरपुरी का मामला सोशल मीडिया पर वायरल है। वैसे लोग JCB मशीन को ही बुल्डोजर कहने लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी #Bulldozer और #Jahangirpuri ट्रेंड में बना हुआ है। जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार मुख्य 5 दंगाइयों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर 300 उपद्रवियों की पहचान कर ली है। 30 फोन नंबर के कॉल डिटेल्स के आधार पर इन आरोपियों की धरपकड़ जारी है। (ये तस्वीरें twitter पर अलग-अलग यूजर्स ने शेयर की हैं)

गोवा में आज से सावंत सरकार : तस्वीरों में देखिए शपथ ग्रहण का मेगा इवेंट, पीएम मोदी की मौजूदगी में ताजपोशी

Mar 28 2022, 12:42 PM IST
पणजी : गोवा (Goa) में आज से सावंत सरकार 2.0 की शुरुआत हो गई है। प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ आठ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें विश्वजीत राणे, रवि नायक, मौविन गोडिन्हो, नीलेश कैबराल, सुभाष सिरोडकर, रोहन खुंटे, गोविंद गौड़े और अतानासियो मोनसेराते शामिल हैं। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ गृहमंत्री अमित शाह, (Amit Shah), भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कर्नाटक सीएम बोम्मई, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। तस्वीरों में देखिए शपथ ग्रहण का मेगा इवेंट..

2008 में सीरियल बम धमाकों से दहला था अहमदाबाद, जानिए उस काले दिन की खौफनाक कहानी, तब से अब तक क्या-क्या हुआ

Feb 08 2022, 03:14 PM IST
अहमदाबाद : 26 जुलाई 2008 का वो काला दिन। शाम को बाजार गुलजार थे और लोग अपनी रोजमर्जा की जिंदगी में व्यस्त। लेकिन किसी को नहीं पता था कि अगले पल क्या होने वाला है। शाम के साढ़े 6 बजे होंगे कि तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ, लोग कुछ समझ पाते कि तब तक एक के बाद एक सिलसिलेवार 23 धमाके हुए। 45 मिनट में सबकुछ तबाह हो गया था, 56 लोग मारे जा चुके थे, 260 जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे और जो जिंदा बच गए थे उनके सामने था मौत का खौफनाक मंजर...जानिए उस काले दिन की खौफनाक कहानी से लेकर इंसाफ मिलने तक की पूरी टाइमलाइन...

#IncredileIndia: कश्मीर की खूबसूरत वादियां देखकर फोटोग्राफी करने से नहीं रोक पाए अमित शाह, शेयर की तस्वीरें

Oct 27 2021, 11:20 AM IST
नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 23 से 26 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे। 26 अक्टूबर कोजब वे श्रीनगर से नई दिल्ली लौट रहे थे, तब उन्होंने हवाई जहाज से कश्मीर की खूबसूरत वादियां देखीं। बर्फ से ढंके पहाड़ों का सौंदर्य देखकर शाह खुद को नहीं रोक पाए और कुछ तस्वीरें खींच लीं। ये तस्वीरें उन्होंने twitter पर शेयर की हैं। बता दें कि अमित शाह ने अपने दौरे पर जम्मू-कश्मीर में टूरिज्म को फिर से गुलजार करने पर विशेष जोर दिया है। कहने को उनका यह दौरा 25 अक्टूबर तक था, लेकिन वे एक दिन और रुक गए थे।

ये कश्मीर है: डल झील का सौंदर्य देख मुग्ध हुए शाह; शेयर की कुछ शानदार Pics, रात CRPF कैम्प में बिताई

Oct 26 2021, 08:18 AM IST
श्रीनगर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 23 से 25 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे। लेकिन आखिरी दिन वे घाटी के सौंदर्य, लोगों की आत्मीयता और भारतीय जवानों के अदम्य साहसी किस्सों से इतने प्रभावित हुए कि रात वहीं रुक गए। अमित शाह ने सोमवार की रात पुलवामा के लेथपुरा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(CRPF) के कैम्प में गुजारी। जवानों के साथ ही भोजन किया।बता दें कि ये वो ही जगह है, जहां 2019 में आतंकवादियों के ब्लास्ट में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। अमित शाह ने रात को 'हाउसबोट फेस्टिवल' का उद्घाटन किया। इस मौके पर श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील में संगीतमय फव्वारा और लेजर शो(musical fountain and laser show) देखकर शाह इतने मुग्ध हुए कि उन्होंने इसके कुछ फोटोज twitter पर शेयर करके लिखा-'श्रीनगर की प्रतिष्ठित डल झील में संगीतमय फव्वारा और लेजर शो देखना एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव था।' आइए देखते हैं रोशनी में जगमगाती डल झील की कुछ तस्वीरें और जानते हैं शाह के दौरे के बारे में...