MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • #IncredileIndia: कश्मीर की खूबसूरत वादियां देखकर फोटोग्राफी करने से नहीं रोक पाए अमित शाह, शेयर की तस्वीरें

#IncredileIndia: कश्मीर की खूबसूरत वादियां देखकर फोटोग्राफी करने से नहीं रोक पाए अमित शाह, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 23 से 26 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे। 26 अक्टूबर को जब वे श्रीनगर से नई दिल्ली लौट रहे थे, तब उन्होंने हवाई जहाज से कश्मीर की खूबसूरत वादियां देखीं। बर्फ से ढंके पहाड़ों का सौंदर्य देखकर शाह खुद को नहीं रोक पाए और कुछ तस्वीरें खींच लीं। ये तस्वीरें उन्होंने twitter पर शेयर की हैं। बता दें कि अमित शाह ने अपने दौरे पर जम्मू-कश्मीर में टूरिज्म को फिर से गुलजार करने पर विशेष जोर दिया है। कहने को उनका यह दौरा 25 अक्टूबर तक था, लेकिन वे एक दिन और रुक गए थे।

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Oct 27 2021, 05:53 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के पहली बार राज्य के दौरे पर गए थे। 26 अक्टूबर को लौटते समय उन्होंने ये तस्वीरें खींचीं। बता दें कि तीन दिनी यात्रा पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे अमित शाह तीसरे दिन श्रीनगर (Srinagar) पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इसके पहले वह यहां के प्रसिद्ध खीर भवानी मंदिर (Kheer Bhavani Mandir) में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। उन्होंने माता की आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा भी की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

अमित शाह ने ये तस्वीरें twitter पर शेयर करते हुए लिखा-श्रीनगर से दिल्ली के रास्ते में मौसम की पहली बर्फबारी के बाद पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला की इन लुभावनी तस्वीरों को कैद किया। मंदिर में दर्शन के बाद जनसभा में पहुंचे शाह ने कहा कि घाटी आगे आने वाले दिनों में भारत को विश्व शक्ति बनाने में मदद करेगा। मंच पर लगे बुलेटप्रुफ शील्ड को हटवाने के बाद उन्होंने कहा, "मुझे बहुत ताने सुनाए गए। बहुत बोला गया। बहुत कड़े शब्दों में बोला गया। लेकिन मैं आज आप लोगों के साथ खुलकर बात करना चाहता हूं। इसलिए मैं बिना बुलेट प्रूफ ग्लास के आप लोगों से बात कर रहा हूं।"

35

अमित शाह हिमालय के सौंदर्य को देखकर काफी रोमांचित नजर आए। उन्होंने तस्वीरें twitter पर शेयर करते हुए यह भी लिखा-भारत के ताज का गहना कश्मीर पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत के इस खूबसूरत हिस्से की यात्रा जरूर करें। आगे देखिए कुछ अन्य तस्वीरें


यह भी पढ़ें-ये कश्मीर है: डल झील का सौंदर्य देख मुग्ध हुए शाह; शेयर की कुछ शानदार Pics, रात CRPF कैम्प में बिताई
 

45

अमित शाह ने 25 अक्टूबर की रात को 'हाउसबोट फेस्टिवल' का उद्घाटन किया था। यह तस्वीर तभी की है। इस मौके पर श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील में संगीतमय फव्वारा और लेजर शो(musical fountain and laser show) देखकर शाह इतने मुग्ध हुए कि उन्होंने इसके कुछ फोटोज twitter पर शेयर करके लिखा था-'श्रीनगर की प्रतिष्ठित डल झील में संगीतमय फव्वारा और लेजर शो देखना एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव था।'

यह भी पढ़ें-Infantry Day: कश्मीर के इतिहास का गौरवशाली दिन, जब कबायलियों को खदेड़ने खास 'मिशन' पर उतरे थे भारत के जांबाज
 

55

यह तस्वीर श्रीनगर की डल झील की है। कश्मीर में हाल में हुई बर्फबारी और बारिश के चलते मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कश्मीर में 1 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।

फोटो क्रेडिट: Shivankan Mathur

यह भी पढ़ें-World टूर कर चुका 24 साल का 'INS तरंगिनी' श्रीलंकाई Navy को सिखा रहा मुसीबत के समय डटकर खड़े रहने का 'साहस'
 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
अमित शाह
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
Recommended image2
ACB Probe: 36 विला, 2 शहर और 5.52 करोड़! कौन हैं राजस्थान के IAS-IPS दंपति, क्यों आए जांच के दायरे में?
Recommended image3
CM उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की दूसरी शादी: जानें दोनों के पहले पार्टनर कौन, क्यों हुआ तलाक?
Recommended image4
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी? INDIA ब्लॉक ने लगाए ये 6 गंभीर आरोप
Recommended image5
Arjun Prajapati: कौन है 5 साल का भारतीय जीनियस? 141 IQ, 3,000 किताबें...कनाडा में क्यों मिला इतना बड़ा सम्मान?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved