असम में भीषण बाढ़(Assam flood) में 8 और लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) के अनुसार, इस साल बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 134 हो गई है। हालांकि, बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। यानी 22 जिलों में कुल प्रभावित आबादी घटकर 21.52 लाख रह गई है, जबकि पिछले दिन 28 जिलों में यह 22.21 लाख थी।