असम में बाढ़ से राहत मिली है। इस समय बाढ़ प्रभावितों की संख्या घटकर 20000 हो गई है। एक जुलाई को एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया कि असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। प्रभावितों की संख्या घट गई है। 

गुवाहाटी. असम में बाढ़ से राहत मिली है। इस समय बाढ़ प्रभावितों की संख्या घटकर 20000 हो गई है। एक जुलाई को एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया कि असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। प्रभावितों की संख्या घट गई है। इससे पहले 29 जून को प्रभावितों की संख्या करीब 38,000 और 28 जून को 83,000 थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत में मानसूनी गतिविधियां और असम में बाढ़

असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) ने शुक्रवार को एक बुलेटिन में कहा कि 19,656 लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। असम के बारपेटा, गोलपारा, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप और लखीमपुर जिलों के कुछ हिस्से और बजाली उप-मंडल (स्वतंत्र) बाढ़ में डूब गए थे। इस वर्ष बाढ़ में मरने वालों की संख्या 7 है। मैनेजमेंट में सुधार के चलते लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया था, जिससे जनहानि नहीं हुई।

असम में बाढ़ की वजह से नलबाड़ी, बारपेटा, धुबरी, करीमगंज और सोनितपुर जिलों में 25 तटबंध(embankments) क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस वजह से सैकड़ों गांवों के लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजना पड़ा था।

नलबाड़ी, चिरांग, सोनितपुर, धुबरी और गोलपारा सहित कई जिलों में पुल, सड़कें, पुलिया और सिंचाई नहरें भी टूट गई हैं। एएसडीएमए रिपोर्ट में कहा गया है कि चिरांग, जोरहाट और सोनितपुर से कटाव की सूचना मिली है।

मौसम विभाग की बारिश को लेकर चेतावनी

भारत मौसम विभाग(IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, आजकल में असम के कुछ हिस्सों में फिर से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, दक्षिणपूर्व राजस्थान, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश संभव है। बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश संभव है।

यह भी पढ़ें

Monsoon Activities India: यूपी, बिहार, गुजरात-महाराष्ट्र, राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए आपके राज्य में क्या है अलर्ट

समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस पर दर्दनाक हादसे की 12 खौफनाक PHOTOS, नींद के आगोश में मौत की नींद सो गए लोग