CBSE 10वीं-12वीं टर्म-2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से 15 जून के बीच आयोजित की गई थीं। पेपर को समाप्त हुए करीब एक महीने का समय हो चुका है लेकिन अब तक रिजल्ट न आने से स्टूडेंट्स परेशान हैं। रिजल्ट की डेट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है।
कई बार रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स की मार्कशीट में गलतियां मिलती हैं। ऐसे में छात्र परेशान हो जाते हैं। लेकिन बोर्ड इसे सुधारने का मौका देता है। इसके लिए छात्र-छात्राओं के बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना पड़ता है। ऐसा कर वे मार्कशीट में सुधार करवा सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार इस साल CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में एकेडमिक ईयर के दौरान मिले नंबर, इंटरनल असेसमेंट के अंक, प्रोजेक्ट वर्क, प्रैक्टिकल एग्जाम और प्री-बोर्ड एग्जाम का जिक्र हो सकता है।
CBSE 10वीं-12वीं एग्जाम में अपीयर होने वाले छात्र बेहतर रिजल्ट की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कैंपेन भी चलाया था। ट्विटर पर #CBSEconsiderBestOfEitherTerms के नाम से हैशटैग चलाया गया था।
छात्र लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। कई बार संभावना भी जताई गई लेकिन रिजल्ट जारी नहीं किया गया। अब इसमें देरी होने पर कई तरह से सोशल मीडिया यूजर्स मजे ले रहे हैं। मीम्स वायरल हो रहे हैं।
कोरोना महामारी के चलते इस बार CBSE ने परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी। 10वीं की टर्म 2 के एग्जाम 24 मई 2022 को समाप्त हुए थे। टर्म 1 परीक्षा 2022 पिछले साल नवंबर-दिसंबर में हुई थी। जिसका रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है।
CBSE ने इस साल 10वीं-12वीं की परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया था। पहले टर्म का रिजल्ट जारी हो चुका है। दूसरे टर्म के परिणाम का इंतजार स्टूडेंट कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 10वीं के बाद 10 जुलाई तक 12वीं के रिजल्ट भी आ सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक बोर्ड परीक्षा कॉपी मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। ऐसे में जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 10वीं के बाद 10 जुलाई तक 12वीं के रिजल्ट भी आ सकते हैं।
10वीं-12वीं के 35 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। कक्षा 10 में करीब 21 लाख, वहीं कक्षा 12 में 14 लाख के करीब स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी है। परीक्षा में पास होने के लिए मिनिमम 30 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
टर्म-1 की परीक्षा मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन पर आधारित है। इसके लिए छात्रों को एक सवाल के चार विकल्प दिए जाएंगे। जिनमें से सही विकल्प छात्रों को OMR शीट पर भरना होगा। अंग्रेजी पेपर में 3 सेक्शन हैं।