ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) के चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन ने सभी को चौंका दिया। यहां 150 सीटों वाले नगर निगम में भाजपा को कुल 46 सीटें मिली। खास बात ये है कि भाजपा के पास 2016 में सिर्फ 4 सीटें थीं। इस बार भी सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) 55 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी रही।