संसद का स्पेशल सत्र बुलाए जाने के बाद विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने संसदीय नेताओं की मीटिंग की। सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हो रही मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की 'घोसी विधानसभा सीट' इस समय INDIA v/s NDA में अपनी-अपनी ताकत दिखाने का चैलेंज बनी हुई है। यहां 5 सितंबर को उपचुनाव होने जा रहे हैं। मुकाबला भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान और सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह के बीच है।
सियासी गलियारों में परदे के पीछे बहुत कुछ घटता है- ओपिनियन, साजिश, सत्ता का खेल और राजनीतिक क्षेत्र में आंतरिक तकरार। पेश है 'फ्रॉम द इंडिया गेट' का 40वां एपिसोड, जो आपके लिए लाया है पॉलिटिक्स की दुनिया के कुछ ऐसे ही चटपटे और मजेदार किस्से।
INDIA गठबंधन की तीसरी मीटिंग में महत्वपूर्ण कमेटियों का ऐलान किया गया। 14 सदस्यीय कोआर्डिनेशन कमेटी के साथ अन्य कई महत्वपूर्ण कमेटियों का भी गठन किया गया है।
विपक्षी नेताओं ने मीटिंग में इंडिया की समन्वय समिति का ऐलान किया है। 13 सदस्यीय कोआर्डिनेशन कमेटी अब इंडिया का संचालन करेगी।
मुंबई में हो रही INDIA की बैठक में विपक्षी दलों के नेताओं ने ग्रुप फोटो के जरिए एकजुटता दिखाई है। आज समन्वय समिति और गठबंधन के संगठनात्मक ढांचे को अंतिम रूप देने पर चर्चा की जा रही है।
मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में आज से विपक्षी मोर्चे INDIA की तीसरी बैठक होने वाली है। इसमें सीट-शेयरिंग पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही अध्यक्ष और संयोजक के नामों का ऐलान हो सकता है।
केंद्रीय आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि अक्टूबर में दुनिया भर के AI EXperts का ग्लोबल समिट होने वाला है। इस दौरान दुनियाभर के एआई विशेषज्ञों एक मंच पर विमर्श करने का मौका मिलेगा।
बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए न NDA के साथ गठबंधन करेगी और न INDIA के साथ गठजोड़। वह अकेली चुनाव लड़ेगीं।
एक समय 250 रुपए प्रति किलो तक बिके टमाटर के भाव अब अर्श से फर्श पर पहुंच गए हैं। पिछले एक हफ्ते के दौरान टमाटर के भाव में भारी गिरावट आई है। यहां तक कि कई शहरों में टमाटर 15 रुपए किलो बिक रहा है।