Kajol Photos -

53 Stories
Asianet Image

पहले Kajol को करन जौहर ने कसकर पकड़ा और फिर कर डाले Kiss पर Kiss, इस शख्स की बर्थडे पार्टी में हुए स्पॉट

Mar 18 2022, 12:11 PM IST

मुंबई. चारों तरफ होली (Holi 2022) की धूम है। हर कोई रंगों के इस त्योहार में पूरी तरह से डूबा हुआ है। इस पर्व को आमजन से लेकर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स तक पूरी शिद्दत और जोश के साथ मनाते हैं। वहीं, होली की रात करन जौहर (Karan Johar) अपने धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अर्पूव मेहता का 50वां बर्थडे धूमधाम से मनाया। इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स पहुंचे। पार्टी में पहुंचे सेलेब्स ने एक से बढ़कर एक हॉट और बोल्ड ड्रेसेस कैरी कर रखी थी। इस पार्टी की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनमें से एक फोटो से सभी को काफी अट्रैक्ट किया। और ये फोटो थी करन जौहर और काजोल (Kajol) की। दरअसल, सामने आए फोटोज में देखा जा सकता है, करन, काजोल को कसकर पकड़कर किस पर किस करते नजर आ रहे हैं। नीचे देखें अर्पूव मेहता की बर्थडे पार्टी में कौन-कौन सेलेब्स शामिल हुआ....

Asianet Image

आखिर Kajol ने रानी मुखर्जी को लेकर ऐसा क्या कह दिया कि सभी रह गए शॉक्ड, मामले को बताया सीरियस

Mar 09 2022, 01:31 PM IST

मुंबई. काजोल (Kajol) चाहे स्क्रीन पर नजर न आए लेकिन वे लाइमलाइट में बनी रहती है। वे अक्सर मुंबई की सड़कों पर घूमती दिखती है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। महिला दिवस के मौके पर काजोल ने अपने चाहने वालों से सोशल मीडिया के जरिए बात की और कई सारे सवालों का जवाब दिया। इस चैट सेशन में एक फैन ने उनसे रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) से जुड़ा एक सवाल पूछा। सवाल का जवाब देते हुए काजोल ने जो कुछ भी कहा उसे सुनकर सभी शॉक्ड रह गए। आपको बता दें कि काजोल-रानी कजिन बहनें है। दोनों के पिता सगे भाई है। हालांकि, दोनों को लेकर ये खबरें भी सामने आ चुकी है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करती है। हालांकि, सोशळ मीडिया पर मौजूद फोटोज कुछ और ही कहती है। इन फोटोज में दोनों आपस में बात करते साथ में काफी खुश दिख है। नीचे पढ़ें काजोल ने रानी मुखर्जी को लेकर ऐसा क्या कह दिया कि लोग सोच में पड़ गए...

Asianet Image

कार के अंदर डरी सहमी नजर आई Kajol की बेटी, Nysa को इस हाल में देख ऐसा था लोगों का रिएक्शन

Mar 05 2022, 10:05 AM IST

मुंबई। काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा (Nysa Devgn) देवगन शुक्रवार रात को बांद्रा स्थित बैस्टियान रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुई। इस दौरान न्यासा ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में नजर आईं। हालांकि, रेस्टोरेंट के बाहर भीड़ को देख न्यासा काफी देर तक डरी-सहमी अपनी कार में ही बैठी रहीं। न्यासा के चेहरे के एक्सप्रेशन साफ बता रहे थे कि वो किसी चीज से डरी हुई हैं। कुछ देर बाद न्यासा जब रेस्टोरेंट से बाहर निकलीं तो वहां मौजूद लोग उनके साथ सेल्फी खिंचाने की रिक्वेस्ट करते रहे। हालांकि, न्यासा के चेहरे पर अब भी खुशी नहीं दिख रही थी। 

Asianet Image

इनसे बचने के लिए घर की छत पर ही लिए थे Ajay Devgn ने फेरे, इसलिए शादी के खिलाफ थे Kajol के पापा

Feb 24 2022, 01:46 PM IST

मुंबई. अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की शादी की आज 23वीं सालगिरह है। दोनों ने 24 फरवरी, 1999 को शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों पिछले 23 साल से एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं। इन सालों में कभी भी दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े या मनमुटाव की खबरें सामने नहीं आई। आपको बता दें कि कपल ने अपनी शादी में कोई तामझाम नहीं किया  था। इनकी शादी बेहद सिम्पल तरीके से हुई थी। इतना ही नहीं दोनों ने अजय देवगन की घर की छत पर शादी की और इसके पीछे थी एक बड़ी वजह। वैसे शादी की सालगिरह पर दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम के जरिए विश किया। नीचे पढ़ें आखिर क्यों दोनों को करनी पड़ी थी छत पर शादी और क्यों इस शादी के खिलाफ थे काजोल के पापा...

Asianet Image

Kajol ने सास वीणा देवगन के साथ फोटो शेयर कर लिखी दिल छू लेने वाली बात, कैसा है इन 9 एक्ट्रेस का सास संग रिश्ता

Feb 20 2022, 01:57 PM IST

मुंबई। काजोल (Kajol) पति अजय देवगन, दोनों बच्चों (न्यासा व युग) और सास वीणा देवगन के साथ रहती हैं। हाल ही में 19 फरवरी को काजोल (Kajol) की सास का जन्मदिन था। इस मौके पर काजोल ने सासू मां वीणा देवगन के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया। इस पोस्ट में काजोल ने अपनी सास के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है, जो सासू मां के साथ उनकी क्लोज बॉन्डिंग को दिखाता है। काजोल ने लिखा- जब आप किसी से शादी करती हैं, तो उनका पूरा परिवार भी आपका होता है। तो ये किसी ऐसे शख्स के लिए खुशी की बात है, जो हमेशा मेरे लिए रहा है और कई दिनों से मैं अपने पति से भी ज्यादा शादीशुदा महसूस कर रही हूं। इस शानदार महिला को जन्मदिन की बधाई। वैसे, सिर्फ काजोल ही नही बल्कि बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जो अपनी सास के साथ क्लोज बॉन्डिंग शेयर करती हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं बॉलीवुड की सास-बहू के रिश्तों के बारे में। 

Asianet Image

Kajol ने घर से कुछ ही दूरी पर खरीदे दो नए अपार्टमेंट, 2 हजार स्क्वेयर फीट में फैले इन घरों की कीमत इतने करोड़

Feb 17 2022, 11:56 AM IST

मुंबई। काजोल ने मुंबई में दो नए अपार्टमेंट खरीदे हैं। उन्होंने मुंबई के जुहू में स्थित 'अनन्या' बिल्डिंग के 10वें फ्लोर पर ये दो अपार्टमेंट्स लिए हैं। 'Squarefeat india की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों अपार्टमेंट की कुल कीमत करीब 11.95 करोड़ रुपए है। काजोल ने ये डील इसी साल जनवरी में हुई है। इन दोनों फ्लैट का कुल एरिया करीब 2000 स्क्वेयर फीट है। काजोल के ये दोनों घर उनके जुहू स्थित बंगले 'शिव शक्ति' से बेहद नजदीक हैं। इस प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट्स पर त्रयक्ष प्रोजेक्ट्स के साथ काजोल के साइन भी हैं।

Asianet Image

इश्क @ 24: वो फिल्म जिससे शुरू हुई Ajay Devgn-Kajol की लव स्टोरी तो एक-दूसरे के दुश्मन बन बैठे ये दोनों

Nov 28 2021, 01:13 PM IST

मुंबई. डायरेक्ट इंदर कुमार ( Indra Kumar) की फिल्म इश्क (Ishq) की रिलीज को 24 साल पूरे हो गए हैं। इस मल्टी स्टारर फिल्म ने बॉक्सऑफस पर धमाल मचाया था। करीब 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), काजोल (Kajol), आमिर खान (Aamir Khan) और जूही चावला (Juhi Chawla) ने लीड रोल प्ले किया था। इनके अलावा फिल्म में दिलीप ताहिल) Dalip Tahil), सदाशिव अमरापुरकर (Sadashiv Amrapurkar), जॉनी लीवर  (Johnny Lever) भी नजर आए थे।  इस कॉमेडी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। बता दें कि फिल्म इश्क उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म थी। फिल्म के गाने और म्यूजिक बहुत हिट हुए थे। फिल्म 28 नवंबर, 1997 को रिलीज हुई थी। नीचे पढ़े इस फिल्म से शुरू हुई थी अजय देवगन-काजोल की लवस्टोरी और आमिर खान-जूही चावला के बीच दुश्मनी...

Asianet Image

पापा के खिलाफ जाकर Ajay Devgn से शादी करने का Kajol ने लिया था फैसला, फिर झेलना पड़ा था बहुत कुछ

Nov 22 2021, 03:52 PM IST

मुंबई. ब्लॉकबस्टर फिल्म फूल और कांटे (Phool Aur Kaante) से इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने वाले जय देवगन (Ajay Devgn) ने बॉलीवुड में 30 साल पूरे कर लिए है। उनकी ये फिल्म 22 नवंबर 1991 को रिलीजी हुई थी और बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा दिया था। 3 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने उस जमाने में करीब 12 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पहली ही फिल्म सुपरहिट होने के बाद अजय को धड़ाधड़ फिल्मों के ऑफर मिलना शुरू हो गए थे। वैसे, डेब्यू फिल्म के बाद उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप भी साबित हुई थी। वैसे तो उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से स्टारडम देख रहे हैं और लेकिन 30 सालों के करियर में उन्होंने भी काफी उतार-चढ़ाव देखा। फिल्मों में काम करते-करते उनके अफेयर्स के किस्से भी कम नहीं रहे। रवीना टंडन (Raveena Tandon) से लेकर करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) तक के साथ उनका नाम जोड़ा गया। लेकिन उन्होंने शादी काजोल (Kajol) से की। नीचे पढ़े आखिर क्यों काजोल के पिता नहीं चाहते थे बेटी करें शादी...

Asianet Image

2 बाइक पर सवार हो Ajay Devgn ने मारी थी बॉलीवुड एंट्री, देखें 30 साल में कितना बदला Kajol के पति का लुक

Nov 22 2021, 02:55 PM IST

मुंबई. बॉलवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले अजय देवगन (Ajay Devgn) को इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने फिल्म फूल और कांटे (Phool Aur Kaante) से इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री मारी थी। ये फिल्म 22 नवंबर 1991 को रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ही फिल्म ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में उन्होंने 2 बाइक पर सवार होकर एंट्री मारी, जो काफी पसंद की गई थी। फिल्म में उन्होंने धांसू स्टंट भी किए थे। फिल्म को कुकू कोहली (Kuku Kohli) ने डायरेक्ट किया था और इसके प्रोड्यूसर दिनेश पटेल (    Dinesh Patel) थे। फिल्म में अजय की हीरोइन मधु (Madhoo) थी और उनकी भी ये डेब्यू मूवी थी।  यूं तो वे अपनी पहली ही फिल्म से स्टारडम देख रहे हैं और लेकिन 30 सालों के करियर में उन्होंने भी काफी उतार-चढ़ाव देखा। नीचे पढ़े अजय देवगन के करियर के बारे में और फोटोज में देखे  उनका चेंज लुक...

Top Stories