Karishma kapoor Photos -

14 Stories
Asianet Image

Womens Day 2022: Karishma Kapoor से Shweta Tiwari, मां के साथ ही पिता का फर्ज भी निभा रहीं ये 10 एक्ट्रेस

Mar 08 2022, 01:25 PM IST

मुंबई। मंगलवार (8 मार्च) दुनियाभर में वुमंस डे (Women's Day) सेलिब्रेट किया जा रहा है। महिलाओं के सम्मान में ये एक खास दिन हर साल मनाया जाता है। वैसे, आम औरतों की तरह ही बॉलीवुड में भी ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में कभी भी मुश्किल हालातों से समझौता नहीं किया। रिश्ते में नाकामयाबी मिलने के बाद भी इन महिलाओं ने अकेले ही मां का रोल निभाने के साथ पिता का फर्ज भी अदा किया। ऐसी ही इंस्पिरेशनल महिलाएं बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में मौजूद हैं। वुमंस डे (Women's Day) के मौके पर हम बता रहे हैं ऐसी ही 10 महिलाओं के बारे में जो दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनीं। 

Asianet Image

जब Karishma के सामने ही पापा Randhir Kapoor ने रोमांस को लेकर कह दी ऐसी बात कि शर्म से पानी पानी हो गई बेटी

Feb 15 2022, 05:18 PM IST

मुंबई। रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) 75 साल के हो गए हैं। 15 फरवरी, 1947 को मुंबई में जन्मे रणधीर कपूर ने एक्ट्रेस बबिता (Babita) से 6 नवंबर, 1971 को शादी की थी। शादी के बाद रणधीर कपूर दो बेटियों करिश्मा और करीना के पिता बने। भले ही रणधीर कपूर का फिल्मी करियर उतना कामयाब नहीं रहा, लेकिन उनकी दोनों बेटियों ने बॉलीवुड में अच्छा नाम कमाया। कुछ महीनों पहले करिश्मा अपने पापा रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा (The Kapil Sharma Show) के शो में पहुंचीं थीं। इस दौरान रणधीर कपूर ने रोमांटिक सीन्स को लेकर बेटी के सामने ही कुछ ऐसा कह दिया कि करिश्मा शर्म से पानी-पानी हो गईं। करिश्मा के पापा ने किए कपूर खानदान से जुड़े कई खुलासे..

Asianet Image

Kareena और Karishma Kapoor में कौन ज्यादा तेज, पापा रणधीर कपूर खुद कर चुके हैं बेटियों को लेकर ये बड़े खुलासे

Feb 15 2022, 01:52 PM IST

मुंबई। करीना (Kareena kapoor) और करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के पापा रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) 75 साल के हो गए हैं। 15 फरवरी, 1947 को मुंबई में पैदा हुए रणधीर कपूर ने बतौर लीड एक्टर फिल्म 'कल आज और कल' से डेब्यू किया था। कई फिल्मों में काम करने के बाद भी रणधीर कपूर को वो कामयाबी नहीं मिल पाई, जो कि उनके छोटे भाई ऋषि कपूर को मिली। रणधीर कपूर ने एक्ट्रेस बबिता (Babita) से 6 नवंबर, 1971 को शादी कर ली। शादी के बाद रणधीर कपूर दो बेटियों करिश्मा और करीना के पिता बने। भले ही रणधीर कपूर का फिल्मी करियर सफल न रहा हो, लेकिन उनकी दोनों बेटियों ने बॉलीवुड में जबर्दस्त कामयाबी हासिल की। जब बेटियों को लेकर पापा रणधीर ने कही ये बात..

Asianet Image

बिन मेकअप भी Kareena से ज्यादा खूबसूरत और जवान दिखीं Karishma Kapoor, लोगों से मिल रहे ऐसे कमेंट्स

Nov 14 2021, 06:41 PM IST

मुंबई। कपूर खानदान की दो बेटियां करिश्मा (Karishma Kapoor) और करीना (Kareena Kapoor) की गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में होती है। 90 के दशक में जहां लोग करिश्मा कपूर की खूबसूरती के दीवाने थे तो वहीं आज के दौर में करीना कपूर टॉप पर हैं। वैसे, करिश्मा कपूर भले ही अब फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो एक्टिव रहती हैं। करिश्मा कपूर ने हाल ही में अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो बिन मेकअप भी अपनी छोटी बहन करीना कपूर से कहीं ज्यादा खूबसूरत और जवान दिख रही हैं। करिश्मा को देख लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स.. 

Top Stories