MS Dhoni Photos -

87 Stories

2 लड़कियों ने की फोटो खिंचाने की जिद तो खुद को रोक न पाए धोनी, 6 तस्वीरों में देखें माही का देसी अंदाज

Jul 06 2022, 12:43 PM IST
MS Dhoni Desi Style: टीम इंडिया के कैप्टन कूल रहे महेन्द्र सिंह धोनी पिछले कुछ वक्त से अपने घुटनों के दर्द से परेशान हैं। धोनी अपने घुटनों का इलाज बिल्कुल देसी तरीके से करा रहे हैं। इसके लिए वो रांची के पास स्थित एक गांव लापुंग में किसी वैद्य को दिखा रहे हैं, जो पेड़ के नीचे अपना छोटा-सा दवाखाना चलाते हैं। हाल ही में इलाज के लिए रांची से लापुंग जाते समय गांव की दो लड़कियों ने धोनी को पहचान लिया और उनके साथ फोटो खिंचाने की जिद की। इसके बाद माही ने भी उनकी ख्वाहिश पूरी करने के लिए सड़क किनारे गाड़ी लगाई और सादगी के साथ फोटो खिंचवाने लगे। माही का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

MS Dhoni Birthday: करोड़ों के मालिक माही जीते हैं ऐसी लाइफ, देखें बंगले की Inside Photos

Jul 07 2022, 10:41 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के ‘कैप्टन कूल’ रहे महेंद्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni ) आज यानी 7 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एमएस धोनी 41वें साल में प्रवेश कर गए हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके चाहनेवाले जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं। कभी टिकट कलेक्टर की नौकरी करने वाले धोनी की किस्मत क्रिकेट ने बदल दी। आज वो करोड़ों रुपए के संपत्ति के मालिक हैं और लग्जरी लाइफ जीते हैं। झारखंड की राजधानी रांची में धोनी का एक आलिशान बंगला है जो सात एकड़ में फैला हुआ है। इसमें धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) और बेटी जीवा सिंह धोनी (Ziva Singh Dhoni) के साथ रहते हैं। इन्होंने कई जानवर भी पाल रखें हैं। आइए देखते हैं धोनी के बंगले की इनसाइड तस्वीरें....

'धोनी' को समझने के लिए सुशांत ने उनसे पूछे थे 250 सवाल, रोज 300 गेंदों पर करते थे हेलीकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस

Jul 07 2022, 07:32 AM IST
7 जुलाई को कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में साल 2016 में उनकी बायोपिक 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (MS Dhoni: The untold Story) रिलीज हुई थी जिसमें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने उनका किरदार निभाया था। यह फिल्म सुशांत के करियर की सबसे खास फिल्म थी और इसके लिए उन्होंने दिन रात जमकर मेहनत भी की थी। भले ही इस फिल्म के लिए उन्हें कोई बड़ा अवॉर्ड नहीं मिला हो पर क्रिटिक्स ने फिल्म में उनके काम भी बहुत तारीफ की थी। बॉक्स ऑफिस पर 220 करोड़ का कलेक्शन करने वाली यह फिल्म 2016 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म थी। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि सुशांत ने धोनी जैसा बनने के लिए कितनी मेहनत की और क्या-क्या किया था...

MS Dhoni Birthday: इतने करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है धोनी, होटल से लेकर प्रोडक्शन हाउस भी है इस लिस्ट में

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम में जब भी किसी सफल कप्तान और सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर की बात की जाती है तो पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का होता है। संन्यास के बाद भी उनकी लोकप्रियता में एक परसेंट की कमी नहीं है। माही 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खिलाड़ी ने सिर्फ क्रिकेट में ही कीर्तिमान स्थापित नहीं किए बल्कि कई बिजनेस अंपायर भी खड़े किए हैं। उन्होंने भारतीय टीम को तीन आईसीसी ट्रॉफी में चैंपियन बनाया है। आज धोनी के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं धोनी की इनकम (MS Dhoni's income) के बारे में और संन्यास के बाद भी किन जगह से वह करोड़ों रुपए कमा रहे हैं ये बताते हैं...

MS Dhoni Birthday: जीवा- धोनी की 10 सबसे प्यारी फोटो, जिन्होंने सोशल मीडिया पर किया सबसे ज्यादा पसंद

Jul 06 2022, 04:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क : महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 7 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस साल धोनी 41 साल के हो गए हैं। वह ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान रहे हैं, बल्कि वह एक फैमिली मैन भी है और अपने परिवार को समय देना वह बिल्कुल नहीं भूलते। खासकर जब बात उनकी बेटी की आती है तो धोनी सब कुछ भूल कर बस जीवा (ziva dhoni) के साथ ही घुल-मिल जाते हैं। बचपन से लेकर आज तक जीवा और धोनी की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर हम आपको दिखाते हैं धोनी और उनकी बेटी की 10 सबसे क्यूट फोटोज...