MS Dhoni Photos -

87 Stories

अधूरा रह गया बॉलीवुड हसीनाओं के साथ क्रिकेटर्स का प्यार, एक की शादी तक पहुंच चुकी थी बात

स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट (Cricket) और बॉलीवुड (Bollywood) दो ऐसी चीजें हैं जो भारत में सबसे ज्यादा देखी और पसंद की जाती है। जब क्रिकेटरों की बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ रिश्ते की खबर होती है, तो फैंस उसमें और ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं। कई क्रिकेटरों ने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस के साथ शादी की, लेकिन कुछ का रिश्ता अधूरा रह गया। जी हां, भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया। उनके अफेयर की चर्चा भी खूब की गई, लेकिन आखिर में उनका प्यार अधूरा रह गया। आइए आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 7 क्रिकेटर के बारे में जिनके लिंकअप की खबर बॉलीवुड एक्ट्रेस (bollywood actress) के साथ थी...

इस क्रिकेटर के रोल में नजर आएंगी Taapsee Pannu, इनके पहले ये स्टार्स भी निभा चुके है खिलाड़ियों का रोल

Mar 22 2022, 09:34 AM IST
मुंबई. तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म शाबाश मिट्ठू (Shabaash Mithu) को लेकर सुखियों में बनी हुई है। हाल ही में इस फिल्म की टीजर कियी गया, जिसमें वे भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज (Mithali Raj) का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। फिल्म के टीजर को फैन्स द्वारा काफी पसंद किया गया। आपको बता दें कि ये फिल्म फरवरी में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन अभी दर्शकों को इसका ओर इंतजार करना पड़ेगा। अभी मेकर्स ने फिल्म की नई डेट घोषित नहीं की है। फिल्म का डायरेक्शन राहुल ढोलकिया ने किया है। आपको बता दें कि ये ऐसी पहली फिल्म नहीं है, जो किसी खिलाड़ी पर बनी है। इससे पहले भी कई फिल्में खिलाड़ियों पर बन चुकी है, जिन्होंने देश का नाम दुनियाभर में रोशन किया। नीचे पढ़ें ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में...

IPL 2022: धोनी- कोहली को रीटेन करेंगी फ्रेंजाइजी, तो KL Rahul पंजाब किंग्स छोड़ इस टीम की कर सकते है कप्तानी

Nov 25 2021, 08:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क : दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर (Indian premier league) लीग अब और ज्यादा भव्य से होने वाली है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 8 की जगह 10 टीमें होंगी। जिसका आयोजन अप्रैल 2022 में किया जाएगा। इससे पहले जनवरी में मेगा ऑप्शन (Mega Auction) होगा, लेकिन इससे भी पहले आठ फ्रेंचाइजी को दिसंबर तक अपनी टीम में से 4 खिलाड़ियों को रीटेन (Retain players) करना होगा। सीएसके से लेकर आरसीबी तक ने अपने कुछ खिलाड़ियों को रीटेन कर लिया है। कुछ पर अभी चर्चा चल रही है। आइए रिटेंशन कि इस प्रोसेस से पहले आपको बताते हैं कि कौन सी टीम अपने किस खिलाड़ी को टीम में वापस ले सकती है और किस से बाहर का रास्ता दिखा सकती है...

1436 KM पैदल चलकर Ranchi पहुंचा Dhoni का फैन, माही ने गले लगाया, फ्लाइट से Haryana भेजा, बोला- Love You

Nov 18 2021, 04:31 PM IST
रांची। पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के वैसे तो फैंस करोड़ों लोग हैं, लेकिन कुछ ऐसे हैं, जिसके धोनी भी फैन हो जाते हैं। जी हां, धोनी से सिर्फ एक मुलाकात के लिए हरियाणा (Harayana) से 1436 किमी पैदल चलकर अजय गिल उर्फ माही (Ajay Gill) नाम का एक युवक रांची (Ranchi) पहुंचा। गिल ने धोनी से गले मिलकर आई लव यू भी कहा। धोनी ने भी अजय को स्वागत किया और फ्लाइट से वापस हरियाणा भेजने की व्यवस्था की। इससे पहले धोनी ने गिल को फार्म हाउस के अंदर बुलाया और मुलाकात की। उससे बातचीत की। उसे गले लगाया और उसके साथ सेल्फी भी ली। उसके बैट पर ऑटोग्राफ दिया और बेस्ट ऑफ लक बोल कर विदा किया। धोनी ने अजय के रहने की व्यवस्था भी अपने फार्म हाउस में ही की थी। आईए तस्वीरों में जानते हैं MS Dhoni के फैन अजय गिल के बारे में...