Mulayam singh yadav Photos -

97 Stories

मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा था लाखों का हुजूम, देखें तस्वीरें

Oct 11 2022, 04:53 PM IST
पूर्व रक्षामंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का मंलवार को उनके पैतृक गांव सैफई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव को मुखाग्नि दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार को हो गया था। वह कई बीमारियों से ग्रसित थे और लगभग एक महीने पहले भर्ती कराए गए थे। अंतिम संस्कार के लिए मुलायम की पार्थिव देह पहली पत्नी मालती के मेमोरियल के पास बने प्लेटफॉर्म पर रखी गई थी।

Mulayam Singh Yadav Family Pics: परिवार के साथ मुलायम सिंह यादव की 10 यादगार तस्वीरें

Oct 10 2022, 11:34 AM IST
Mulayam Singh Yadav Family: समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का सोमवार को 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव को यूरिन इन्फेक्शन की वजह से 26 सितंबर को भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार 11 अक्टूबर को सैफई किया जाएगा। बता दें कि मुलायम सिंह यादव अपने पीछे बड़ा कुनबा छोड़ गए हैं। उनके परिवार में पत्नी साधना गुप्ता के अलावा बेटे अखिलेश, प्रतीक, बहुएं डिंपल, अपर्णा और पोते-पोतियां हैं। आइए देखते हैं परिवार के साथ मुलायम सिंह यादव की कुछ यादगार तस्वीरें।

'जिसका जलवा कायम उसका नाम मुलायम'- साइकिल की सवारी से लेकर अंतिम सांस तक...देखें नेताजी की 10 अनसीन PHOTOS

Oct 10 2022, 02:35 PM IST
Mulayam Singh Yadav Unseen Photos. धरती पुत्र और नेताजी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर 2022 सोमवार को सुबह 8.16 बजे निधन हो गया। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर 3 दशक से भी ज्यादा समय तक मुलायम का ही जलवा कायम रहा। इसलिए समर्थकों ने नारा उछाला था कि जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है। आज मुलायम सिंह यादव हम सबके बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें, तस्वीरें, उनकी बातें, उनका काम सभी के जेहन में जिंदगी भर रहेगा। मुलायम ऐसे नेता थे कि जो भी उनके पास पहुंचा, वह कभी निराश नहीं हुआ। चाहे वह सड़क पर चलने वाला दूधिया हो या फिर सरकार बनाने की गुहार लेकर पहुंची सोनिया गांधी हों। मुलायम ने सबका साथ दिया। आइए इन 10 तस्वीरों में देखते हैं कैसा रहा मुलायम सिंह यादव का राजनैतिक सफर...

इमरजेंसी 1975 ने देश को दिए कई दिग्गज नेता, 12 ऐसे जो आगे चलकर बड़े मुकाम पर पहुंचे

Jun 25 2022, 10:45 AM IST
करियर डेस्क : आज से 47 साल पहले देश में आपातकाल (Emergency 1975) लगाया गया था। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादस्पद दौर माना जाता है। इसे भारतीय राजनीति के इतिहास का काला अध्याय भी कहा जाता है। 25 जून 1975 की वह आधी रात, जब आपातकाल की घोषणा की गई तब सभी नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए। अभिव्यक्ति के अधिकार छीन लिए गए और जीवन का अधिकार भी नहीं रह गया था। आपातकाल 21 मार्च 1977 तक लगी रही। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के इस आपातकाल ने देश की राजनीति की दशा ही पूरी तरह बदल कर रख दी थी। आपातकाल के आंदोलन ने देश को बड़े-बड़े नेता दिए। जननायक जयप्रकाश नारायण के अलावा कई नेता ऐसे रहे जिन्होंने उस दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुछ ऐसे थे जो बाद में बड़े नेता के तौर पर उभरे और किसी न किसी बड़े मुकाम पर पहुंचे..