Narendra Modi Photos -

2129 Stories

ये हैं दुनिया के टॉप-10 कैरियर एयरक्राफ्ट, INS विक्रांत के साथ अब भारत के पास हुए 2 युद्धपोत

Sep 02 2022, 11:29 AM IST
कोच्चि. भारत की सैन्य ताकत में एक और ईजाफा हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 सितंबर को भारतीय नौसेना को INS विक्रांत (first indegenous aircraft carrier as INS Vikrant) सौंपा। यह पहला स्वदेशी(मेड इन इंडिया) विमानवाहक पोत है। इसे भारतीय नौसेना के इन-हाउस वॉरशिप डिज़ाइन ब्यूरो (WDB) द्वारा डिज़ाइन किया गया है, जबकि कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने बनाया है। यह सिर्फ एक कैरियर विमानवाहक पोत( aircraft carrier) भर नहीं है, बल्कि नौसेना के लिए प्रतिष्ठा और शक्ति का प्रतीक(prestige and power for the indian navy) है। ये एक फ्लोटिंग एयरबेस होते हैं, जिन पर हर तरह के लड़ाकू विमान उड़ाए जा सकते हैं। ऐसे लंबे विमान भी उड़ान भर सकते हैं, जिन पर हथियार तैनात होते है, चाहें वो परमाणु बम ही क्यों न हों। दुनियाभर में 13 नौसेनाओं के पास करीब 42(INS विक्रांत मिलाकर) विमानवाहन युद्धपोत हैं। अमेरिका के पास सबसे अधिक 11 युद्धपोत हैं। चीन और यूके की नौसेनाओं के पास 2-2 एयरक्राफ्ट कैरियर है। फ्रांस, रूस और इटली के पास एक-एक ऐसा युद्धपोत है। भारत के पास अब 2 हो गए हैं। सबसे बड़ी बात INS विक्रांत मेड इन इंडिया है। आइए जानते हैं दुनिया के टॉप-10 युद्धपोतों के बारे में...

The Kashmir Files: 8 महीने में 27 कश्मीरी पंडितों की टार्गेट किलिंग, 90 के दशक जैसा माहौल बनाने की साजिश

Aug 17 2022, 08:57 AM IST
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर टार्गेट किलिंग के मामले बढ़ने से गैर कश्मीरियों में डर और गुस्से का माहौल है। वंदे मातरम् (@vandematram_jk) ट्विटर अकाउंट ने कहा है कि 8 महीने में 27 कश्मीरी पंडितों की हत्या हुई है। इस बीच शोपियां में मारे गए कश्मीर पंडित की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में मुस्लिम इकट्ठा हुए, ताकि आतंकवादियों के खिलाफ एकजुटता दिखाई जा सके। बता दें कि शोपियां के छोटिगम में रहने वाले कश्मीरी पंडितों ने 90 के दशक के दौरान भी कश्मीर नहीं छोड़ा था। लेकिन अब वे डरे हुए हैं। मंगलवार को कश्मीर के पंडितों पर हमले की खबर फैलते ही मोहल्ले के मुसलमान हमले में मारे गए शख्स को अस्पताल ले जाने और वहां रह रहे अन्य पंडितों को सांत्वना देने के लिए मौके पर पहुंचे।

15 अगस्त: हर संकट से निपटने लाल किले पर यूं मॉक ड्रिल करते दिखे सिक्योरिटी पर्सनल, देखें 12 फोटोज

Aug 13 2022, 11:44 AM IST
नई दिल्ली. 75वीं वर्षगांठ(75th anniversary of Independence) का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इससे पहले सिक्योरिटी पर्सनल में 13 अगस्त को एक फुल ड्रेस मॉक ड्रिल रिहर्सल की। इसके तहत हर परेशानी, घटना-दुर्घटना से निपटने की तैयारियां की गईं। मॉक ड्रिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे VVIPs की सिक्योरिटी में तैनात एसपीजी कमांडो भी दिखे।15 अगस्त के मौके पर इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) को देश के प्रमुख स्थलों; खासकर नई दिल्ली-एनसीआर में आतंकी हमले का इनपुट मिला है। इसके मद्देनजर हर जगह कड़ी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि यह मॉक ड्रिल हर बार होती है। 15 अगस्त को लाल किला एरिया छावनी बन जाएगा। देखिए मॉक ड्रिल की कुछ तस्वीरें...

4000 'रुपट्टी' की जॉब से करोड़पति बनने का What an idea सरजी, श्रीमतीजी कुछ नहीं करतीं, फिर भी सेठानी निकलीं

Aug 04 2022, 09:47 AM IST
भोपाल. महज 4000 रुपए की सैलरी से सरकारी नौकरी शुरू करने वाला एक मामूली कर्मचारी कैसे करोड़पति बन जाता है, मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग के क्लर्क हीरो केसवानी इसका बड़ा उदाहरण हैं। इनके यहां यहां बुधवार को आर्थिक अपराध शाखा(conomic Offenses Wing-EOW) की टीम ने छापा मारा था। अधिकारियों को उसके घर से 85 लाख रुपए कैश मिले थे। केसवानी को वर्तमान में 7वें वेतन आयोग के बाद करीब 50 हजार रुपए सैलरी मिल रही है। हीरो केसवानी ने अधिकांश प्रॉपर्टी अपनी पत्नी के नाम पर खरीदी है। कई प्रॉपर्टीज बेची भी हैं। इसमें जीव सेवा संस्थान की बेशकीमती जमीन भी शामिल है। आरोपी का बड़ा बेटा प्राइवेट जॉब करता है। छोटा बेटा कुछ महीने पहले ही सरकारी नौकरी में क्लर्क बना है। जांच अभी जारी है। आगे पढ़िए कुछ अन्य फैक्ट्स...

दिन में धरने पर मजे से खाया-पीया फिर चद्दर तानकर लेटे, मगर रात में मच्छरों ने 'माननीयों' की कर दी खटिया खड़ी

Jul 28 2022, 12:10 PM IST
नई दिल्ली. ये तस्वीरें संसद भवन परिसर की हैं, जहां निलंबित सांसद धरने पर बैठे थे। ये 24 सांसद लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा की मांग को लेकर सस्पेंड हुए थे। इसके बाद ये सभी संसद परिसर में गांधी मूर्ति के सामने 50 घंटे के रिले धरने पर बैठ गए। मतलब बारी-बारी से 50 घंटे तक सांसद धरने पर बैठे। यह धरना बुधवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जो शुक्रवार दोपहर एक बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान सांसदों के खाने-पीने और अन्य जरूरी चीजों का इंतजाम विपक्ष ने मिलकर किया है। धरना स्थल पर ही ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का इंतजाम है। खाने-पीने में कोई कंजूसी नहीं। दही-चावल, डोसा, चिकन और गाजर हलवा यानी जिसे जो पसंद है, सब उपलब्ध है।

हाथ-पैर बांध सड़क पर बैठे राहुल गांधी, कार्यकर्ता को उठा ले गई पुलिस..प्रदर्शन करते कांग्रेसियों की 14 PHOTOS

Jul 26 2022, 02:31 PM IST
नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया। नेशनल हेराल्ड केस से जुडे़ मनी लांड्रिंग मामले में दूसरी बार सोनिया गांधी से पूछताछ की गई। जानकारी के अनुसार उनसे कुल 28 सवाल किए गए। कांग्रेस पार्टी इस पूछताछ का लगातार विरोध कर रही है।जिसके चलते कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के विजय चौक पर विरोध करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया है। वहीं देश के अलग-अलग राज्यों में भी कांग्रेसियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी दरअसल राजा हैं, जहां सिर्फ उनका हुक्म चलता है। इन तस्वीरों के माध्यम से देखिए कांग्रेस ने किस तरह से विरोध-प्रदर्शन किया है...

द्रोपदी मुर्मू के शपथ लेने के दौरान खुशी से झूमते रहे आदिवासी लोग, देखें समारोह की खास 10 तस्वीरें

Jul 25 2022, 01:08 PM IST
नई दिल्ली. भारत के सबसे बड़े संवैधानिक पद यानी राष्ट्रपति की कुर्सी पर आज(25 जुलाई) कोई पहला आदिवासी विराजा।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर यहां रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी से मुलाकात की थी। भारत की 15वीं राष्ट्रपति मुर्मू ने 18 जुलाई को हुई वोटिंग में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया था। काउंटिंग 21 जुलाई को हुई थी। मुर्मू का कार्यकाल 24 जुलाई, 2027 तक पांच साल का होगा। नियम उन्हें फिर से चुनाव की अनुमति देते हैं, हालांकि देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद दो कार्यकाल के लिए चुने जाने वाले एकमात्र व्यक्ति रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुर्मू ने कहा- जोहार ! नमस्कार ! मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों की प्रतीक इस पवित्र संसद से सभी देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं।आपकी आत्मीयता, विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे। देखिए तस्वीरें...

मोदी ने दी रामनाथ कोविंद को Farewell पार्टी:पहली बार पूरे देश, हर वर्ग-फील्ड को निमंत्रण-देखें डिनर की PICS

Jul 23 2022, 06:22 AM IST
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद( outgoing President Ram Nath Kovind) के लिए यहां रात्रि भोज(dinner) का आयोजन किया। इसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट व्यक्ति शामिल हुए। नई राष्ट्रपति चुनी गईं द्रौपदी मुर्मू भी कोविंद के फेयरवेल डिनर में शामिल हुईं। कोविंद का कार्यकाल सोमवार(25 जुलाई) को समाप्त हो रहा है। फेयरवेल डिनर में देश के सभी हिस्सों से अच्छा प्रतिनिधित्व था। इसमें कई पद्म पुरस्कार विजेता और आदिवासी नेता शामिल हुए।