Nawazuddin siddiqui Photos -

35 Stories
Asianet Image

Year Ender 2022 : मनोज बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी से लेकर सामंथा तक, ओटीटी पर छाए रहे ये 5 एक्टर

Dec 20 2022, 10:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, Year Ender 2022 : ओटीटी मौजूदा दौर का सबसे बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, जहां दर्शकों को उनकी पसंद के मुताबिक शो देखने को मिलते हैं। कोरोना महामारी के दौरान ये फिल्म इंडस्ट्री के लिए नया ऑप्शन बनकर उभरा है। आज कई सारी मूवी सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होती हैं। वहीं इसकी पॉप्युलैरिट से बड़े स्टार भी प्रभावित हुए हैं। साल 2022 में कई सुपरस्टार ने वेब सीरीज़ के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। इसमें पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार शामिल हैं। इस खबर में हम आपको ऐसे एक्टर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्होंने इस साल वेब सीरीज के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा दी...
Asianet Image

10 PHOTOS में देखें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का किसान अवतार, आज भी गांव जाकर खेतों में करते हैं काम

May 19 2022, 10:30 AM IST
मुंबई. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) 47 साल के हो गए हैं। 19 मई 1974 को उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना गांव में जन्मे नवाज़ पेशे से भले ही एक्टर हों, लेकिन दिल से वे एक किसान हैं और आज भी मौका मिलते ही अपने खेतों में काम करने निकल जाते हैं। कोरोना (COVID 19) के कारण जब देश में तालाबंदी हो गई थी, तब लगभग एक साल का वक्त उन्होंने अपने गांव में ही बिताया था और खेती की थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में गांव में बिताए समय का अनुभव साझा किया था। नीचे स्लाइड्स में देखिए खेती करते हुए नवाज़ की 10 PHOTOS और जानिए आखिर क्यों किसानी करना पसंद करते हैं नवाज़ुद्दीन......
Asianet Image

Cannes 2022 : दीपिका पादुकोण ने स्टाइल स्टेटमेंट से जीता दिल, तस्वीरों में देखें उनकी ड्रेस और अट्रेक्टिव लुक

May 18 2022, 05:11 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क,Cannes 2022 Deepika Padukone wins hearts with style statement : 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी में जगह बनाने के बाद से दीपिका पादुकोण लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। छपाक की अभिनेत्री, इस समय फ्रांस में आयोजित Cannes 2022 जैसे प्रतिष्ठित कार्यक्रम में जूरी के तौरपर शामिल हुई हैं, दीपिका कान्स में अपने स्टाइल स्टेटमेंट से दिल जीत रही हैं। काली- ऑरेंज झिलमिलाती साड़ी में अपनी अदाएं दिखाने के बाद अब दीपिका ब्लैक कलर के पैंट सूट में दिखाई दी हैं।कान्स 2022 फिल्म फेस्टीवल में देखिए दीपिका पादुकोण का स्टाइल स्टेटमेंट...
Asianet Image

Celebs Spotted: गुलाबी दुपट्टा और मांग में सिंदूर लगाए नजर आई Mouni Roy, खुले बालों में दिखी खूबसूरत

Feb 02 2022, 02:03 PM IST
मुंबई. कोरोना ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आमजन से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। कोरोना की वजह से ही कई फिल्मों की शूटिंग तक कैंसिल हो गई है वहीं, मेकर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। हालांकि, अब स्थिति ठीक होती नजर आ रही है। सेलेब्स अपने-अपने प्रोजेक्ट्स पर धीरे-धीरे काम करना शुरू कर रहे हैं। वहीं, कई सेलेब्स पार्टीज, डिनर डेट और जिम के बाहर भी नजर आ रहे हैं। इसी बीच हाल ही में शादी के बंधन में बंधी मौनी रॉय (Mouni Roy) बांद्रा में स्पॉट हुई। इस दौरान उन्होंने काले रंग का प्रिंटेड शरारा पहन रखा था। इसके साथ उन्होंने गुलाबी रंग का दुप्पटा भी कैरी किया था। बता दें कि मौनी के अलावा आलिया भट्ट (Alia Bhatt), मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) कई सेलेब्स अलग-अलग जगहों पर नजर आए। नीचे देखें सेलेब्स की फोटोज कि कौन कहां-कहां दिखाई दिया...
Asianet Image

Manoj Bajpayee बने 2021 के सबसे पॉप्युलर OTT एक्टर, पंकज त्रिपाठी और समांथा रूथ प्रभु भी लिस्ट में शामिल

Dec 29 2021, 10:13 PM IST
मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2020 की तरह 2021 भी बुरे सपने की तरह रहा। कोरोना महामारी की वजह से फिल्मों की शूटिंग और सिनेमाघर बंद रहे। इस बीच ओटीटी (OTT) का क्रेज बढ़ गया। बड़े सितारे भी ओटीटी पर डेब्यू करने लगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जहां फिल्में रिलीज होने लगी, वहीं नए-नए सीरीज भी बनकर तैयार होने लगे जिसमें बड़े सितारे नजर आए। हालांकि ओटीटी पर कोरोना से पहले कई सितारों ने डेब्यू कर लिया था उसमें में एक नाम मनोज वाजपेयी (Manoj bajpayee) का भी रहा। ऑरमेक्स मीडिया ने बीते 3 महीनों में ओटीटी पर छाने वाले सितारों की लिस्ट रिलीज कर दी है। यहां देखें किसे मिला कौन सा स्थान...

More Trending News

Top Stories