Operation Meghdoot: बैशाखी की वह सुबह जब सेना ने दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र में फहराया था तिरंगा

Apr 13 2021, 04:35 PM IST

कश्मीर का सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा और सबसे कठिन लड़ाई का मैदान माना जाता है। भारत की उत्तरी सीमा के सियाचिन ग्लेशियर पर भारतीय सशस्त्र सेना ने वैशाखी के दिन अद्भुत शौर्य दिखाई थी। 
दरअसल, सियाचिन ग्लेशियर को पाकिस्तान धोखा से कब्जा करना चाहता था। कई बार पाकिस्तान ने इस क्षेत्र को अपना मानकर इंडियान आर्मी को उधर पेट्रोलिंग से रोकने की भी कोशिश की थी। इसी कड़ी में 1982 में जब लेफ्टिनेंट जनरल मनोहर लाल छिब्बर नाॅदर्न कमांड के जनरल आफिसर कमांडिंग थे तो पाकिस्तान की ओर से एक प्रोटेस्ट नोट आया। इस पर भारत ने आपत्ति जताई लेकिन पाकिस्तान सियाचिन पर अपना दावा छोड़ने को राजी नहीं था।